देश में कई जगहों पर पारा पहुंचा 40 डिग्री के पार, यहां पर बारिश से मिलेगी गर्मी से राहत, जानें मौसम का ताजा हाल…

0
Advertisements
Advertisements

लोक आलोक न्यूज सेंट्रल डेस्क:-देश के कई राज्यों में तापमान 40 डिग्री के पार चला गया है। मौसम विभाग ने कम से कम पांच राज्यों में आज लू चलने की चेतावनी जारी की है। जबकि पूर्वोत्तर के राज्यों में आज और कल बारिश होने की संभावना है।
उत्तर प्रदेश-बिहार समेत देश के कई राज्यों में भीषण गर्मी पड़ रही है। मौसम विभाग ने गंगीय पश्चिम बंगाल, उत्तर प्रदेश, बिहार, झारखंड, ओडिशा, उत्तर और दक्षिण आन्तरिक कर्नाटक में 26 अप्रैल तक लू चलने की चेतावनी जारी की है। पिछले 24 घंटे के दौरान ओडिशा के भुवनेश्वर और आंध्र प्रदेश के कडपा में अधिकतम तापमान 43.8 डिग्री सेल्सियस किया गया जोकि देश के किसी भी हिस्से में सबसे अधिक है।

Advertisements
https://bashisthaonline.in
Advertisements

40-43 डिग्री दर्ज किया जा रहा तापमान
मौसम विभाग के अनुसार, आंध्र प्रदेश, तमिलनाडु, ओडिशा और गंगीय पश्चिम बंगाल में तापमान 40-43 डिग्री के बीच दर्ज किया जा रहा है। रायलसीमा, पुडुचेरी, कराईकल, तटीय कर्नाटक, केरल और माहे में गर्म हवाएं चलने की संभावना है।
दिल्ली में आज कैसा रहेगा मौसम
सोमवार को दिल्ली में अधिकतम तापमान 37.6 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया, जो साल के इस समय के लिए सामान्य तापमान है। भारत मौसम विज्ञान विभाग (आईएमडी) ने मंगलवार को दिन में आसमान साफ रहने और तेज हवा चलने का अनुमान जताया है। मौसम विभाग के अनुसार मंगलवार को राजधानी में अधिकतम और न्यूनतम तापमान क्रमश:38 और 22 डिग्री सेल्सियस के आसपास रहने का अनुमान है। भारत मौसम विज्ञान विभाग ने कहा कि अगले सात दिनों तक राष्ट्रीय राजधानी में लू चलने की कोई संभावना नहीं है।

पूर्वोत्तर के राज्यों में बारिश का अलर्ट

मौसम विभाग ने पूर्वोत्तर भारत के कई हिस्सों में अगले 24 घंटे के दौरान बारिश की चेतावनी जारी की है। अरुणाचल प्रदेश, असम, मेघालय, नागालैंड, मणिपुर, मिजोरम और त्रिपुरा में गरज के साथ हल्की से मध्यम स्तर की बारिश हो सकती है। इसके अलावा कुछ जगहों पर बर्फबारी के साथ-साथ बिजली गिरने और तेज हवाएं (30-40 किमी प्रति घंटे) चलने की संभावना है। यहां पर पिछले कई दिनों से मौसम सुहावना है। बारिश से लोगों को गर्मी से राहत मिली है।

Advertisements

Thanks for your Feedback!

You may have missed