जनकल्याणकारी योजनाओं को लेकर मुसाबनी में बैठक आयोजित

0
Advertisements
Advertisements

मुसाबनी: मुसाबनी प्रखंड सभागार में लोकपाल शानद कुमार महता की अध्यक्षता में सभी विभागों के पदाधिकारी के संग बैठक की गई। सर्वप्रथम बैठक में प्रखंड विकास पदाधिकारी सीमा कुमारी द्वारा लोकपाल का स्वागत किया गया और सभी विभाग के पदाधिकारियों से परिचय करवाया गया। बैठक में सभी विभाग के पदाधिकारियों द्वारा अपने-अपने विभाग से संबंधित जनकल्याणकारी योजनाओं के बारे में विस्तार पूर्वक जानकारी दिया गया। मनरेगा, 15 वित्त आयोग, पेंशन विभाग, बाल विकास परियोजना से प्रधानमंत्री मातृत्व बंदना योजना, सावित्रीबाई फुले किशोरी समृद्धि योजना, कृषि, पशुपालन जेएसएलपीएस, कल्याण आदि विभागों आदि के पदाधिकारियों द्वारा अपने विभाग की समीक्षा प्रतिवेदन लोकपाल के समक्ष प्रस्तुत किया गया। इस अवसर पर लोकपाल महतो द्वारा उपस्थित पदाधिकारियों को सम्बोधित करते हुए कहा कि मनरेगा एवं 15 वित्त आयोग के नियमो एवं प्राक्कलन को ध्यान में रखते ससमय कार्य को पूरा करेगें। वही अन्य विभाग के पदाधिकारियों को निर्देश दी गई कि झारखंड सरकार एवं केन्द्र सरकार द्वारा पारित सभी नियमों को ध्यान में रखकर कार्य का निष्पादन ससमय पूरा करने का निर्देश दी गई। बैठक में प्रखंड कार्यक्रम पदाधिकारी मनरेगा, प्रभारी प्रखंड पंचायत राज पदाधिकारी, प्रखंड समान्वयक, प्रखंड पशुपालन पदाधिकारी, प्रखंड आपूर्ति पदाधिकारी, प्रखंड कृषि पदाधिकारी, प्रखंड कल्याण पदाधिकारी, स्वास्थ्य विभाग के कर्मी, महिला पर्यवेक्षक, सभी पंचायत समिति सदस्य आदि उपस्थित थे।

Advertisements
https://bashisthaonline.in
Advertisements
Advertisements
See also  पावर डिस्कॉम्स ने लाइनमैन दिवस मनाया, फ्रंटलाइन पावर हीरोज़ का किया सम्मान

Thanks for your Feedback!

You may have missed