मतदाता सूची मिलान को लेकर गम्हरिया में बैठक आयोजित, राजनीतिक दलों से सहयोग की अपील

0
Advertisements
Advertisements

Saraikela : गुरुवार को प्रखंड सभागार, गम्हरिया में आदित्यपुर नगर निगम एवं गम्हरिया प्रखंड के सभी राजनितिक दलों के प्रखंड अध्यक्ष एवं नगर अध्यक्ष के साथ सहायक निर्वाचक निबंधन पदाधिकारी –सह- अंचल अधिकारी, गम्हरिया ने एक महत्वपूर्ण बैठक की. जिसमे वर्तमान मतदाताओं का 2003  के मतदाता सूची से मिलान करने के बारे में जानकारी उपलब्ध कराई गई तथा उनके द्वारा आवश्यक सहयोग की अपेक्षा की गई. अंचल अधिकारी द्वारा ऑनलाइन मतदाताओं का नाम खोजने हेतु सभी विकल्पों के बारे में बताया गया. सभी प्रतिनिधियों को बताया गया की ऑनलाइन eci.gov.in अथवा ceojharkhand.gov.in  वेबसाइट के द्वारा आप पता लगा सकते हैं कि मतदाता का विवरण 2003 में किस राज्य के किस विधानसभा में कितना नंबर बूथ में कितने नंबर सीरियल में था जिससे उसका मैपिंग करना आसान हो जाएगा. इस बैठक की अध्यक्षता सहायक निर्वाचक निबंधन पदाधिकारी –सह- अंचल अधिकारी गम्हरिया प्रवीण कुमार द्वारा की गई जिसमे सभी राजनितिक दलों के प्रतिनिधि एवं निर्वाचन विभाग से रंजीत कुमार सिंह एवं कृष्णा कुमार महतो उपस्थित थे.

Advertisements
https://bashisthaonline.in
Advertisements
Advertisements
See also  गोवंश तस्करी पर विश्व हिंदू परिषद की बैठक में चिंता प्रकट की गई, वक्ताओं ने कहा कि वर्तमान शासन और प्रशासन इसे रोकने में पूरी तरह विफल

Thanks for your Feedback!

You may have missed