कदमा स्थित संताड़ जाहेर गढ़ में मिलन समारोह हुआ संपन्न


जमशेदपुर: कदमा स्थित संताड़ जाहेर गढ़ में मिलन समारोह संपन्न हुआ इस अवसर पर मुख्य अथिति के रूप में घाटशिला विधायक सह झामुमो के पूर्वी सिंहभूम जिला अध्यक्ष राम दास सोरेन एवम विशिष्ट उपस्थित के रूप में कदमा जाहेर गढ़ के संरक्षक सह पूर्व विधायक घाटशिला लक्षमन टुडू एवम सन्मानिय अथिति के रूप में झामुमो प्रखंड अध्यक्ष बहादुर किश्कू उपस्थित थे।


इस कार्यक्रम की अध्यक्षता जाहेर गढ़ कॉमिटी के अध्यक्ष भुआ हांसदा ने किया। संचालन जाहेर थान कॉमिटी के महासचिव भीम मुर्मू ने किया। जाहेर गढ़ के युवा शक्ति को संगठित करने के मुख्य प्रभारी अभिजीत सोरेन, प्रकाश सोरेन, सुभोजीत सोरेन, सुनील टुडू, रॉबिन हांसदा एवम आकाश सोरेन के द्वारा इस कार्यक्रम को सफल बनाने में महत्वपूर्ण भूमिका अदा किया गया। साथ ही सांस्कृतिक कार्यक्रम में बड़े पैमाने पर युवाओं एवम महिलाओं बढ़-चढ़ कर हिस्सा लिया। इस कार्यक्रम का मुख्य उद्देश्य समाज में एकजुटता लाना एवम अगली पीढ़ी को भाषा,साहित्य एवम संस्कृति से प्रति जागरूकता बढ़ाना था।
इस अवसर पर समाज की ओर से संथाली भाषा एवम ओलचिकी लिपि के शिक्षिका करना मुर्मू को एवम लुगु बूरु गोडेत .सुरेंद्र टुडू को शॉल ओढ़ा कर सम्मानित किया गया। ज्ञात हो की सुरेंद्र टुडू संथाली लघु कहानी के लेखक के रूप में साहित्य अकादेमी न्यू दिल्ली में आमंत्रण किया गया था जिसमें वे शिरकत किए थे। इस अवसर पर शहीद निर्मल सेवा सदन के संस्थापक सदस्य गौतम बोस “बास्के” को भी सम्मानित किया गया। कार्यक्रम का देखरेख माझी बाबा बिंदे सोरेन,माझी आयो शकुंतला सोरेन,नाएके आयो.गौरी टुडू,शांति माझी,डुमनी मुर्मू,लक्ष्मी मुर्मू, कोषाध्यक्ष चंद्र टुडू,रमेश मुर्मू, गोडेत बाबा अर्जुन सोरेन,बुधराम मुर्मू,सुनील मुर्मू आदि बड़े पैमाने में सदस्य सह समाज के प्रबुद्ध लोग उपस्थित थे।
