मेरठ: पत्नी ने प्रेमी के साथ मिलकर की पति की हत्या


मेरठ: यूपी के मेरठ से एक चौंकाने वाला मामला सामने आया। यहां एक पत्नी ने अपने प्रेमी के साथ मिलकर बेरहमी से पति की हत्या कर दी। इस घटना से एसपी देहात ने पर्दा उठाया और मामले की पूरी जानकारी दी।मेरठ में बेवफा पत्नी ने प्रेमी के साथ मिलकर पति को मार डाला। पिछले आठ महीनों के अंदर अब तक 4 पतियों की पत्नी की बेवफाई की वजह से मौत हो चुकी है। ताजा मामला रोहटा थाना क्षेत्र का है। यहां एक पत्नी ने अपने ही पति को प्रेमी के साथ मिलकर मौत के घाट उतार दिया। पत्नी ने पहले पति को नशीला पदार्थ खिलाया और फिर चुन्नी से गला घोंटकर बेहोश कर दिया। इसके बाद महिला ने प्रेमी की मदद से पति को नहर में फेंक दिया, जहां पानी में डूबने से उसकी मौत हो गई।एक दिन बाद महिला ने लापता होने का हल्ला मचाया। तब भाई ने थाने में गुमशुदगी दर्ज कराई। उसके बाद पुलिस ने राजमिस्त्री की तलाश की। साक्ष्यों के आधार पर पत्नी उसके प्रेमी और साथी को गिरफ्तार कर लिया है।पुलिस लाइन में आयोजित प्रेस कांफ्रेंस में एसपी देहात अभिजीत कुमार ने बताया कि रोहटा थाने के रसूलपुर निवासी 32 वर्षीय अनिल कुमार पुत्र विजयपाल राजमिस्त्री का काम करता है। आठ साल पहले अनिल की शादी काजल से हो गईं थी। दोनों के दो बेटी और एक बेटा है। बड़ी बेटी सात साल की और दूसरी पांच साल की तथा बेटा दो साल का है।एसपी देहात अभिजीत कुमार ने बताया कि मृतक के भाई के तहरीर पर पुलिस ने मामला ये मामला दर्ज किया. जिसके बाद मामले का खुलासा हुआ. पुलिस ने काजल और उसके प्रेमी आकाश और दोस्त बादल को गिरफ्तार कर लिया है. तीनों के खिलाफ हत्या और साजिश रचने की धाराओं में मुकदमा दर्ज कर आगे की कार्रवाई की जा रही है.




