मायावती का बड़ा एलान, उप-राष्ट्रपति चुनाव में एनडीए उम्मीदवार जगदीप धनखड़ का करेंगी समर्थन

0
Advertisements
Advertisements

देश: बहुजन समाज पार्टी (बीएसपी) की प्रमुख मायावती ने राष्‍ट्रपति चुनाव के बाद उपराष्‍ट्रपति चुनाव में भी एनडीए उम्‍मीदवार के समर्थन का ऐलान किया। मायावती ने ट्वीट कर समर्थन की घोषणा बुधवार को की।

Advertisements
https://bashisthaonline.in
Advertisements

मायावती ने ट्विट करते हुए लिखा कि सर्वविदित है कि देश के सर्वोच्च राष्ट्रपति पद के लिए चुनाव में सत्ता व विपक्ष के बीच आम सहमति ना बनने की वजह से ही इसके लिए फिर अन्ततः चुनाव हुआ। अब ठीक वही स्थिति बनने के कारण उपराष्ट्रपति पद के लिए भी दिनांक छह अगस्त को चुनाव होने जा रहा है।

उन्होंने लिखा कि बीएसपी ने उपराष्ट्रपति पद के लिए हो रहे चुनाव में भी व्यापक जनहित और अपनी मूवमेंट को भी ध्यान में रखकर जगदीप धनखड़ को अपना समर्थन देने का फैसला किया है, तथा जिसकी मैं आज औपचारिक रूप से घोषणा भी कर रही हूं।

बता दें कि बसपा ने इसके पहले राष्ट्रपति चुनाव में भी एनडीए के उम्‍मीदवार का समर्थन किया था। मायावती ने द्रौपदी मुर्मू के पक्ष में मतदान किया था। बीएसपी का कहना है कि उनका ये फैसला स्वतंत्र रूप से लिया गया है। ये न सत्तापक्ष के समर्थन में है न विपक्ष के खिलाफ।

मौजूदा राष्‍ट्रपति वेंकैया नायडू का कार्यकाल 10 अगस्‍त को खत्‍म हो रहा है। उपराष्ट्रपति चुनाव के लिए 6 अगस्‍त को वोट पड़ेंगे। उसी दिन मतों की गणना भी होगी।

Advertisements

Thanks for your Feedback!

You may have missed