इंडोनेशिया की राजधानी जकार्ता में लगी भीषण आग,

0
Advertisements
Advertisements

इंडोनेशिया: इंडोनेशिया की राजधानी जकार्ता में आग लगने की भयावह घटना हुई है। आग एक कार्यालय की इमारत में लगी है। आग की चपेट में आने से 20 से अधिक लोगों की मौत हो गई है। पुलिस ने इस बारे में जानकारी दी है। पुलिस ने बताया कि आग की लपटों ने सात मंजिला इमारत को अपनी चपेट में ले लिया, जिससे घना काला धुआं आसमान में फैल गया। आग लगने के बाद सेंट्रल जकार्ता के एक इलाके और उसके आसपास रहने वाले लोगों में दहशत फैल गई।स्थानीय पुलिस अधिकारियों के मुताबिक, आग इस बिल्डिंग की पहली मंजिल पर लगी और देखते ही देखते पूरे बिल्डिंग में फैल गई। हादसे के समय कई कर्मचारी बिल्डिंग के अंदर मौजूद थे और कुछ लोग लंच ब्रेक होने की वजह से खाना खा रहे थे। अचानक फैलती आग ने ऊपर फंसे लोगों को बाहर निकलने का मौका नहीं दिया। दमकल कर्मियों के हवाले से स्थानीय मीडिया ने बताया है कि आग इतनी तेजी से फैल रही थी, कि बचाव अभियान शुरू करना काफी मुश्किल हो गया था।राजधानी जकार्ता के पुलिस विभाग के प्रमुख सुसात्यो पुर्नोमो कोंड्रो ने पुष्टि की है, कि आग पर अब काबू पा लिया गया है, लेकिन इमारत के अंदर फंसे पीड़ितों की तलाश अभी भी जारी है। उन्होंने कहा कि सभी फ्लोर की तलाशी ली जा रही है और शवों को बाहर निकालने का काम किया जा रहा है। इसके अलावा बिल्डिंग को भी ठंडा किया जा रहा है। वहीं, कई मंज़िलों में धुआं भरा होने और आग की वजह से बिल्डिंग के टूटने के डर से भी बचाव अभियान सावधानी से चलाया जा रहा है।ये बिल्डिंग टेरा ड्रोन इंडोनेशिया के दफ्तर के रूप में इस्तेमाल की जा रही थी, जो जापान की टेरा ड्रोन कॉर्पोरेशन की सहयोगी कंपनी है। ये कंपनी खनन और कृषि जैसे क्षेत्रों के लिए ड्रोन सेवाएं प्रदान करती है। स्थानीय टीवी चैनल कोम्पास टीवी ने घटना का वीडियो फुटेज जारी किया है, जिसमें खतरनाक तरीके से आग फैली नजर आ रही है। कुछ लोगों को दमकल विभाग की सीढ़ियों के जरिए बाहर निकालते और कई बॉडी बैग इमारत से बाहर ले जाते दिखे हैं। अधिकारियों का कहना है कि मृतकों की संख्या बढ़ने की आशंका से इनकार नहीं किया जा सकता।

Advertisements
https://bashisthaonline.in
Advertisements
Advertisements

Thanks for your Feedback!

You may have missed