उलगुलान के महानायक वीर शहीद बिरसा मुंडा का शहादत दिवस मर्यादापूर्वक मनाया गया

Advertisements
Advertisements

जमशेदपुर :-  आज 9 जून धरती आबा उलगुलान के महानायक शहीद बिरसा मुंडा के 121वी शहादत दिवस के पर AIDSO जमशेदपुर महानगर कमिटी की ओर से भुईयाडीह स्थित शहीद बिरसा मुंडा के प्रतिमा पर AIDSO राज्य कोषाध्यक्ष सोहन महतो द्वारा माल्यार्पण किया गया एवं उपस्थित सभी साथियों ने पुष्पांजलि अर्पित किये। माल्यार्पण कार्यक्रम में उपस्थित थे अभिभावक अमित रॉय, राज्य उपाध्यक्ष प्रबीन महतो,सोनी सेनगुप्ता, अमित साव, रामदास,मुर्मू, सहदेव महतो।

Advertisements
https://bashisthaonline.in
Advertisements

उलगुलान के महानायक वीर शहीद बिरसा मुंडा के शहादत दिवस के अवसर पर उनके जीवन संघर्ष पर ऑनलाइन परिचर्चा का आयोजन किया गया जिसमे लगभग 45 छात्रो ने भाग लिया। कार्यक्रम के शुरुवात में छात्रों ने क्रांतिकारी गीत प्रस्तुत किये ! उसके बाद अलग अलग स्कूल कॉलेज के छात्रों ने भी बिरसा मुंडा के जीवन संघर्ष पे अपनी बात रखें ।
मुख्य वक्ता के रूप में उपस्थित राज्य सचिव मंडली सदस्य लक्ष्मी मुंडा एवं राज्य कमिटि सदस्य विशेश्वर महतो ने शहीद बिरसा मुंडा के जीवन संघर्ष एवं वर्तमान परिस्थिति पर अपनी बातों को रखा। उन्होंने कहा की शहीद बिरसा मुंडा हमेशा लोगों को जल जंगल जमीन के अधिकार की लड़ाई के लिए प्रेरित करते रहे थे। बिरसा मुंडा ने लोगों को हमेशा अंधविश्वास से दूर रहने को कहा।
आज भी बिरसा मुंडा का सपना अधूरा है आज भी हमारा जल, जंगल,जमीन सुरक्षित नहीं हैं । सरकारे अपनी मुनाफ के लिए इसे बेच दे रही है… जल जंगल जमीन बचाने के लिये बिरसा मुंडा के दिखाये रास्ते पे चलना होगा. सभी छात्रों ने संकल्प लिया कि छात्रों का जो अधिकार है उसे के लिये हमेशा अपनी आवाज बुलंद करेंगे ! कार्यक्रम के अंतिम में क्रांतिकारी गीत के साथ ऑनलाइन कार्यक्रम को समाप्त किया गया। कार्यक्रम का संचालन जमशेदपुर उपाध्यक्ष रामदास मुर्मू ने किया ।

See also  गम्हरिया टायो कॉलोनी निवासी आयुष कुमार ने आईएएस जारी परिणाम में 147वां रैंक हासिल किया

आज के इस ऑनलाइन परिचर्चा कार्यक्रम में मुख्य रूप से झारखंड राज्य कोषाध्यक्ष सोहन महतो,पूर्वी सिंहभूम जिला सचिव युधिष्ठिर कुमार, जमशेदपुर महानगर कमेटी अध्यक्षा सोनी सेनगुप्ता , जमशेदपुर महानगर कमेटी सचिव खुशबू कुमारी, अमित साव, साबित सोरेन, प्रदीप यादव
सहदेव महतो, अपूर्वा श्रीवास्तव, सीता सोरेन, शालिनी सोरेन, झरना महतो ,प्रतिमा सोनी साथ ही विभिन्न स्कूल-कॉलेज के छात्र-छात्राएं
उपस्थित थे।

 

Advertisements

You may have missed