दिल्ली में अब रात में भी खुलेंगे बाजार, NDMC बजट में हुई बड़ी घोषणा

0
Advertisements
Advertisements

दिल्ली : NDMC के बजट 2026–27 में नई दिल्ली के इलाकों में नाइट बाजार शुरू करने की घोषणा की गई है. इसका मतलब है कि कुछ चुनिंदा बाजारों में लोग रात के समय भी खरीदारी कर सकेंगे, खाना-पीना होगा और चहल-पहल बनी रहेगी.नाइट बाजार के लिए बाजारों में अच्छी रोशनी, साफ-सफाई और सुरक्षा पर खास ध्यान दिया जाएगा, ताकि लोग बिना डर के बाहर निकल सकें. इन नाइट बाजारों को पूरी तरह से प्लानिंग के साथ शुरू किया जाएगा. रात के समय बाजारों में सफाई के लिए अलग टीम होगी. CCTV कैमरों से निगरानी रखी जाएगी और (CP, खान मार्केट, सरोजिनी नगर जैसे इलाके ) की सड़कों पर रोशनी बढ़ाई जाएगी.सबसे राहत की बात यह है कि इस बजट में कोई नया टैक्स नहीं लगाया गया है और न ही किसी मौजूदा टैक्स की दर बढ़ाई गई है. इसके बावजूद NDMC ने अगले साल ₹143 करोड़ के मुनाफे का अनुमान जताया है यानी बिना टैक्स बढ़ाए भी वित्तीय संतुलन बनाए रखने का दावा किया गया है.बजट में पानी और सफाई को लेकर भी योजनाएं शामिल हैं. 34 झुग्गी-झोपड़ी क्लस्टरों में हर घर नल से पानी पहुंचाने, 24 घंटे पानी सप्लाई के पायलट प्रोजेक्ट की योजना और बारिश के समय जलभराव से निपटने के लिए बेहतर ड्रेनेज सिस्टम की बात कही गई है. सुरक्षा के लिए 2000 से ज्यादा नए CCTV कैमरे लगाने की योजना भी बजट में शामिल है.कुल मिलाकर NDMC का यह बजट नाइट बाजार, टैक्स में राहत, प्रॉपर्टी सिस्टम में सुधार और बुनियादी सुविधाओं पर ध्यान देने वाला बजट माना जा रहा है अब देखने वाली बात यह होगी कि ये घोषणाएं कितनी जल्दी जमीन पर दिखाई देती हैं.

Advertisements
https://bashisthaonline.in
Advertisements
Advertisements

Thanks for your Feedback!

You may have missed