आनंदपुर में नक्सलियों ने सड़क निर्माण कार्य में लगे एक्सकेवेटर को किया आग के हवाले

0
Advertisements
Advertisements
Advertisements

जमशेदपुर (संवाददाता ):-पश्चिमी सिंहभूम जिले के आनंदपुर में सड़क कार्य में लगे टाटा हिताची एक्सकेवेटर (खोदने वाली मशीन) को नक्सलियों ने आग के हवाले कर दिया. घटना आनंदपुर थाने क्षेत्र के हुतुतुआ की है. यह क्षेत्र पूरी तरह से घोर नक्सल प्रभावित इलाका है. घटना बीती शाम की है. बताया जाता है कि बीती शाम पांच से छह की संख्या में पीएलएफआई नक्सली मौके पर पहुंचे थे. उनके पास पेट्रोल से भरी बोतल थी. उन्होंने पेट्रोल छिड़ककर मशीन में आग लगा दी. मामले की जानकारी देते हुए एसपी आशुतोष शेखर ने बताया कि हुतुतुआ में रांगामाटी से सेरेंगेरा तक पीसीसी सड़क और नाली का निर्माण किया जा रहा है. इसी को लेकर मशीन को इस्तेमाल में लगाया गया था. बीती रात उसमे आग लगा दी गई. हालांकि यह आग नक्सलियों ने लगाई या फिर असामाजिक तत्वों ने इसकी जांच पुलिस कर रही है.

Advertisements
https://bashisthaonline.in
Advertisements
Advertisements

About The Author

See also  16 साल पुराने मामले में पूर्व BDO कुंदन कुमार को राहत, कोर्ट ने दी बड़ी राहत

Thanks for your Feedback!

You may have missed