मानगो नगर निगम चुनाव: वार्ड 21 से मोहम्मद शमशेर ने भरा नामांकन, जनता से मांगा समर्थन

0
Advertisements
Advertisements

जमशेदपुर: जमशेदपुर के मानगो नगर निगम क्षेत्र के बादाम सही रोड नंबर 7 स्थित वार्ड संख्या 21 से मोहम्मद शमशेर ने अपनी दावेदारी पेश करते हुए नामांकन दाखिल कर दिया है। नामांकन के दौरान उनके साथ बड़ी संख्या में समर्थक और स्थानीय लोग मौजूद रहे। समर्थकों ने नारेबाजी कर उनका उत्साह बढ़ाया और जीत का भरोसा जताया।

Advertisements
https://bashisthaonline.in
Advertisements

नामांकन के बाद मोहम्मद शमशेर ने क्षेत्र की जनता से सहयोग और समर्थन की अपील की। उन्होंने कहा कि वे लंबे समय से सामाजिक गतिविधियों से जुड़े रहे हैं और वर्षों से वार्ड की समस्याओं को नजदीक से देख रहे हैं।

उन्होंने बताया कि वार्ड में साफ-सफाई की बदहाल स्थिति, पेयजल संकट, जर्जर नालियां, खराब सड़कें, स्ट्रीट लाइट की कमी, पिच रोड का अभाव, स्वास्थ्य सेवाओं की दिक्कतें और शिक्षा से जुड़ी समस्याएं आम नागरिकों के लिए बड़ी चुनौती बनी हुई हैं।

मोहम्मद शमशेर ने कहा कि यदि जनता उन्हें सेवा का अवसर देती है, तो इन सभी बुनियादी समस्याओं के समाधान को वे अपनी सर्वोच्च प्राथमिकता देंगे। उन्होंने क्षेत्र के समग्र विकास के लिए ठोस और व्यवहारिक कदम उठाने का भरोसा दिलाया।

उन्होंने यह भी कहा कि वार्ड संख्या 21 के विकास के लिए वे ईमानदारी, पारदर्शिता और पूर्ण समर्पण के साथ कार्य करेंगे। उनका लक्ष्य है कि वार्ड के हर गली-मोहल्ले तक मूलभूत सुविधाएं पहुंचें और आम नागरिकों की आवाज नगर निगम तक मजबूती से रखी जाए।

उन्होंने विशेष रूप से महिलाओं, युवाओं और बुजुर्गों से जुड़ी समस्याओं पर गंभीरता से ध्यान देने की बात कही। मोहम्मद शमशेर की दावेदारी के बाद वार्ड संख्या 21 में चुनावी सरगर्मी तेज हो गई है। अब देखना होगा कि जनता किस प्रत्याशी पर भरोसा जताती है।

Advertisements

Thanks for your Feedback!

You may have missed