मानगो नगर निगम व जुगसलाई नगर परिषद चुनाव रघुवर सरकार की पहल का परिणाम : दिनेश कुमार

0
Advertisements
Advertisements

जमशेदपुर : जमशेदपुर महानगर भाजपा के पूर्व जिलाध्यक्ष दिनेश कुमार ने मानगो नगर निगम और जुगसलाई नगर परिषद के चुनाव की घोषणा को पूर्व मुख्यमंत्री रघुवर दास सरकार के प्रयासों का प्रतिफल बताया है। मीडिया को जारी बयान में उन्होंने कहा कि भाजपा के निरंतर दबाव और झारखंड उच्च न्यायालय द्वारा राज्य सरकार को दिए गए अंतिम अल्टीमेटम के बाद ही चुनाव की घोषणा संभव हो सकी है।

Advertisements
https://bashisthaonline.in
Advertisements

दिनेश कुमार ने आरोप लगाया कि वर्षों तक राज्य सरकार ने स्थानीय निकाय चुनाव को जानबूझकर लटकाया, अटकाया और भटकाया। उन्होंने कहा कि रघुवर दास के कार्यकाल में ही मानगो नगर निगम का और जुगसलाई नगर परिषद का परिसीमन तय कर लिया गया था, लेकिन हेमंत सोरेन सरकार ने इसे ठंडे बस्ते में डाल दिया।

उन्होंने बताया कि वर्ष 1984 के बाद पहली बार जुगसलाई नगर परिषद का चुनाव होने जा रहा है, जो अपने आप में ऐतिहासिक है। वर्षों की यह देरी राज्य सरकार की अकर्मण्यता और स्थानीय लोकतंत्र के प्रति उदासीन रवैये को दर्शाती है।

Advertisements
See also  झारखंड के CM हेमंत सोरेन का पत्नी कल्पना के लिए भावुक संदेश: “आप मेरी सबसे बड़ी ताकत हैं”

Thanks for your Feedback!

You may have missed