मानगो मेयर चुनाव: सुधा गुप्ता ने मतदाताओं का आभार प्रकट किया, जीत के बाद विकास का दिया वादा

0
Advertisements
Advertisements
Advertisements

जमशेदपुर : जमशेदपुर मानगो नगर निगम चुनाव में कांग्रेस समर्थित मेयर पद की प्रत्याशी सुधा गुप्ता ने सभी मतदाताओं का आभार प्रकट कर सफल चुनाव संचालन के लिए उपयुक्त वरीय आरक्षी अधीक्षक सहित सभी प्रशासनिक एवं पुलिस पदाधिकारी को अपनी शुभकामनाएं दी

Advertisements
https://bashisthaonline.in
Advertisements
Advertisements

कदमा स्थित अपने आवासीय कार्यालय में संवाददाता सम्मेलन आयोजित कर कांग्रेस समर्थित मेयर पद की प्रत्याशी सुधा गुप्ता ने कहा की मानगो की सभी समस्याओं का समाधान जीत के बाद जल्द किया जाएगा जहां हमने बिजली पानी रोड नाली गंदगी का ब्लूप्रिंट तैयार कर रखा है इस वर्ष गर्मी में मानगो की जनता के समक्ष जल का संकट उत्पन्न नहीं होने दिया जाएगा

यदि 27 फरवरी को मतगणना के बाद जनता का प्यार मुझको मिलता है तो मैं सबसे पहले मानगो क्षेत्र से गर्मी के दिनों में पानी की समस्या का समाधान करूंगी इस चुनाव में मानगो क्षेत्र की जनता ने जो प्यार मुझको दिया है इसके लिए मैं उनका आभार प्रकट करती हूं

जिस उत्साह, शांति और लोकतांत्रिक भावना के साथ आप सबने मतदान किया, वह हमारे शहर की परिपक्वता का प्रमाण है।”

“मैं विशेष रूप से महिलाओं, युवाओं, बुजुर्गों और पहली बार वोट देने वाले मतदाताओं का आभार व्यक्त करती हूँ। आपने अपने मताधिकार का प्रयोग कर यह साबित किया कि मानगो बदलाव चाहता है — स्वच्छता, सुरक्षा, विकास और सम्मानजनक नगर प्रशासन चाहता है।”

“हमने पूरी सकारात्मकता, मुद्दों और विकास की राजनीति के साथ चुनाव लड़ा है।हमें पूर्ण विश्वास है कि मानगो की जनता सच्चाई, सेवा और समर्पण को समर्थन देगी।लेकिन मैं यह भी स्पष्ट करना चाहती हूँ कि लोकतंत्र में जनता का फैसला सर्वोपरि होता है। परिणाम जो भी हो, हम उसे विनम्रता से स्वीकार करेंगे।”

See also  महिला की मौत का रहस्य गहराया, मोबाइल CDR खंगालने में जुटी पुलिस

“मेरा संकल्प है —
✔️ स्वच्छ और सुंदर मानगो
✔️ सुरक्षित महिलाओं वाला मानगो
✔️ युवाओं के लिए अवसर
✔️ बेहतर स्वास्थ्य और शिक्षा सुविधाएं

यह चुनाव सिर्फ पद के लिए नहीं था, यह मानगो के भविष्य के लिए था।”

“मैं सभी प्रत्याशियों और कार्यकर्ताओं का भी सम्मान करती हूँ। चुनाव लोकतंत्र का उत्सव है, और हमें इसे सकारात्मक ऊर्जा के साथ स्वीकार करना चाहिए।”

About The Author

Thanks for your Feedback!

You may have missed