Advertisements
Advertisements

जमशेदपुर : बिष्टुपुर थाना क्षेत्र के यशकमल कॉम्पलेक्स के निकट मंगलवार की सुबह 10 बजे अपने पति के साथ पैदल जा रही महिला से एक बदमाश ने मंगलसूत्र की छिनतई कर ली. घटना को अंजाम देने के बाद बदमाश पैदल ही वहां से निकला और अपने साथी की बाइक पर सवार होकर फरार होने में सफल हो गया. जबतक महिला चिखती-चिल्लाती तबतक बदमाश काफी दूर जा चुका था.
सीसीटीवी कैमरे की जांच कर रही है पुलिस
भुक्तभोगी महिला का नाम सीएच गिरिजा है और वह कदमा की करनेवाली है. उसने बताया कि वह घटना के समय पति के साथ थी. वह कुछ काम से बिष्टूपुर मार्केट आयी हुई थी. इस बीच ही घटना घट गयी. घटना के बाद महिला अपने पति के साथ बिष्टूपुर थाने पर पहुंची और लिखित शिकायत की. घटना के बाद पुलिस सीसीटीवी फुटेज खंगालकर बदमाशों की टोह लेने का प्रयास कर रही है.

Advertisements
https://bashisthaonline.in
Advertisements
Advertisements
See also  उलीडीह में ब्राउन शुगर के खिलाफ पुलिस की बड़ी कार्रवाई, छापेमारी में युवक गिरफ्तार

Thanks for your Feedback!

You may have missed