रातभर भिगोने या फर्मेंटेशन की जरूरत नहीं, घर पर बनाएं हेल्दी पालक इडली

Advertisements

रेसिपी : नाश्ते में कुछ हेल्दी और स्वादिष्ट खाना चाहते हैं, तो पालक की इडली एक अच्छा विकल्प हो सकती है। इसे बनाने के लिए न तो दाल-चावल को रातभर भिगोने की जरूरत है और न ही बैटर को फर्मेंट करना पड़ता है। सूजी, दही और ताजे पालक से कम समय में स्वादिष्ट इडली तैयार की जा सकती है। यह बच्चों को पालक खिलाने का भी एक अच्छा तरीका है।

Advertisements
https://bashisthaonline.in
Advertisements
Advertisements

पालक इडली बनाने के लिए 2 कप बारीक सूजी, 1 कप ताजा दही, मुट्ठीभर ताजा पालक, अदरक के टुकड़े, हरी मिर्च, स्वादानुसार नमक, 1 पैकेट ईनो, तेल या घी और जरूरत के अनुसार पानी लें। सबसे पहले पालक को धोकर थोड़ी देर पानी में उबालें। इसका हरा रंग बरकरार रखने के लिए उबालते समय एक चुटकी चीनी डालें। इसके बाद पालक को ठंडा करके एक इंच अदरक और थोड़ी हरी मिर्च के साथ मिक्सर में पीस लें।

अब एक बर्तन में सूजी, दही और थोड़ा-थोड़ा पानी मिलाकर मध्यम गाढ़ा बैटर तैयार करें। इसे 20-30 मिनट तक फूलने दें। इसके बाद पालक का पेस्ट, नमक, ईनो और जरूरत के अनुसार थोड़ा पानी मिलाएं। इडली के सांचे में तेल या घी लगाकर बैटर डालें और भाप में पकाएं। लगभग 10-12 मिनट में इडली तैयार हो जाएगी। पकने की जांच चाकू या टूथपिक से कर सकते हैं। गरमा-गरम पालक इडली को नारियल की चटनी और सांभर के साथ परोसें।

About The Author

You may have missed