अमेरिका का ईरान पर बड़ा हमला! एयरक्राफ्ट हैंगर और ड्रोन ठिकाने तबाह, हमले का वीडियो जारी


वॉशिंगटन : अमेरिका और उसके सहयोगियों द्वारा ईरान के खिलाफ चल रही सैन्य कार्रवाई के बीच अमेरिकी सेना ने एक बड़ा वीडियो जारी किया है। इस वीडियो में ईरान के एयरक्राफ्ट हैंगर और ड्रोन ठिकानों पर किए गए हवाई हमलों के दृश्य दिखाई दे रहे हैं।वीडियो में देखा जा सकता है कि मिसाइल और बम हमलों के जरिए जमीन पर खड़े लड़ाकू विमानों और ड्रोन को निशाना बनाया गया। हमले के बाद कई सैन्य ठिकानों पर जोरदार विस्फोट होते दिख रहे हैं। अमेरिकी सेना का कहना है कि यह कार्रवाई संभावित खतरों को खत्म करने के लिए की गई है। अमेरिकी सेंट्रल कमांड के अनुसार, इन हमलों का उद्देश्य ईरान की सैन्य क्षमताओं को कमजोर करना और भविष्य में होने वाले संभावित हमलों को रोकना है। जारी वीडियो में हैंगर के अंदर खड़े ड्रोन और विमान कुछ ही सेकंड में तबाह होते नजर आते हैं।

दरअसल हाल के दिनों में मध्य पूर्व में तनाव काफी बढ़ गया है। अमेरिका और उसके सहयोगी देशों ने ईरान के कई अहम सैन्य ठिकानों पर एक साथ हमले किए हैं। इन हमलों के बाद पूरे क्षेत्र में तनाव और बढ़ गया है और कई देशों ने अपने हवाई क्षेत्र को भी बंद कर दिया है।विशेषज्ञों का मानना है कि इस तरह के हमलों से क्षेत्रीय संघर्ष और गहरा सकता है। वहीं ईरान ने भी जवाबी कार्रवाई की चेतावनी दी है, जिससे आने वाले दिनों में स्थिति और तनावपूर्ण हो सकती है।



