26 जनवरी से पहले बड़ी आतंकी साजिश का भंडाफोड़,

0
Advertisements
Advertisements

पंजाब: पंजाब के होशियारपुर में गणतंत्र दिवस से पहले पुलिस ने बड़ी साजिश को नाकाम कर दिया है. पुलिस ने पाकिस्तान की आईएसआई समर्थित प्रतिबंधित संगठन बब्बर खालसा इंटरनेशनल (BKI) से जुड़े आतंकी मॉड्यूल का पर्दाफाश किया है. इस कार्रवाई में  चार खतरनाक आतंकियों को गिरफ्तार किया गया है. इनके पास से करीब 2.5 किलो आरडीएक्स से भरा आईईडी बरामद किया गया है.पंजाब के पुलिस महानिदेशक (डीजीपी) गौरव यादव ने बताया कि गिरफ्तार किए गए आतंकियों की पहचान दिलजोत सिंह, हरमन सिंह उर्फ हैरी उर्फ हरी, अजय उर्फ महिरा और अर्शदीप सिंह उर्फ अर्श कंडोला के रूप में हुई है. ये सभी एसबीएस नगर जिले के राहों क्षेत्र के निवासी हैं. पुलिस ने इनके कब्जे से दो पिस्तौल भी बरामद की हैं.पुलिस की प्रारंभिक जांच के अनुसार, बरामद किया गया 2.5 किलोग्राम आरडीएक्स वाला आईईडी (IED) आगामी गणतंत्र दिवस समारोहों के दौरान किसी बड़े लक्षित आतंकी हमले को अंजाम देने के लिए तैयार किया गया था। समय रहते हुई इस गिरफ्तारी से एक बड़ी अनहोनी टल गई है।पुलिस ने होशियारपुर के गढ़शंकर से चार आरोपियों को गिरफ्तार किया है, जिनकी पहचान दिलजोत सिंह सैनी,हरमन उर्फ हैरी,अजय उर्फ मेहरा,अर्शदीप सिंह उर्फ अर्श कंधोला के रूप में हुई है। इनके कब्जे से एक शक्तिशाली IED, दो पिस्तौल और भारी मात्रा में जिंदा कारतूस बरामद किए गए हैं।होशियारपुर के गढ़शंकर पुलिस स्टेशन में इन आरोपियों के खिलाफ गैरकानूनी गतिविधियां अधिनियम (UAPA) और विस्फोटक पदार्थ अधिनियम की संबंधित धाराओं के तहत एफआईआर दर्ज की गई है। पुलिस अब इनके स्थानीय संपर्कों और फंडिंग के स्रोतों का पता लगाने के लिए आगे की जांच कर रही है।

Advertisements
https://bashisthaonline.in
Advertisements
Advertisements

Thanks for your Feedback!

You may have missed