रेलवे का बड़ा कदम, SER को मिला ₹200 करोड़ का फंड, OFC नेटवर्क होगा हाईटेक, सेवाएं होंगी तेज

Advertisements

जमशेदपुर : भारतीय रेल ने दक्षिण पूर्व रेलवे (SER) के संचार ढांचे को मजबूत करने के लिए करीब ₹200 करोड़ की मंजूरी दी है। इस योजना के तहत 48-फाइबर ऑप्टिकल फाइबर केबल (OFC) नेटवर्क को अपग्रेड किया जाएगा, जिससे रेलवे का डिजिटल कम्युनिकेशन सिस्टम और अधिक मजबूत और तेज बनेगा।

Advertisements
https://bashisthaonline.in
Advertisements
Advertisements

इस प्रोजेक्ट के तहत कुल लगभग 1,696.2 रूट किलोमीटर क्षेत्र में OFC नेटवर्क बिछाया जाएगा, जिसमें आद्रा, चक्रधरपुर, खड़गपुर और रांची डिवीजन शामिल हैं। अधिकारियों के अनुसार यह अपग्रेड रेलवे संचालन को अधिक सुरक्षित, तेज और तकनीकी रूप से उन्नत बनाने में मदद करेगा।

नई फाइबर ऑप्टिक प्रणाली से स्टेशनों, कंट्रोल रूम और फील्ड यूनिट्स के बीच डेटा ट्रांसफर बेहतर होगा। इससे परिचालन समन्वय मजबूत होगा और भविष्य में नई तकनीकों को लागू करने की क्षमता भी बढ़ेगी।

About The Author

See also  एसबीयू में कृत्रिम बुद्धिमत्ता एवं मशीन लर्निंग पर पांच दिवसीय संकाय विकास कार्यक्रम का शुभारंभ

You may have missed