झारखंड में बड़ा पुलिस प्रशासनिक फेरबदल: 14 जिलों के एसएसपी-एसपी समेत 48 आईपीएस अधिकारियों का तबादला

0
Advertisements
Advertisements

रांची: झारखंड सरकार ने मंगलवार देर रात राज्य पुलिस महकमे में व्यापक स्तर पर तबादले किए हैं। गृह, कारा एवं आपदा प्रबंधन विभाग द्वारा जारी अधिसूचना के अनुसार, 14 जिलों के एसएसपी/एसपी सहित कुल 48 आईपीएस अधिकारियों का तबादला किया गया है।

Advertisements
https://bashisthaonline.in
Advertisements

इस फेरबदल में जमशेदपुर, धनबाद, पाकुड़, गढ़वा, लोहरदगा, सिमडेगा, हजारीबाग, जामताड़ा, गोड्डा, पश्चिमी सिंहभूम (चाईबासा), गुमला, खूंटी, बोकारो और चतरा जैसे प्रमुख जिले शामिल हैं। इसके अलावा रांची और धनबाद के शहरी और ग्रामीण क्षेत्रों के पुलिस अधीक्षकों को भी बदला गया है।

राज्य सरकार ने स्पष्ट निर्देश दिए हैं कि सभी स्थानांतरित अधिकारी तत्काल प्रभाव से अपने नए पदस्थापन स्थल पर योगदान दें। वहीं, जिनका तबादला किसी नई जगह पर नहीं किया गया है, उन्हें पुलिस मुख्यालय में योगदान देने को कहा गया है।

वरिष्ठ पदों पर प्रमुख तबादले

तदाशा मिश्रा – एडीजी रेल से विशेष सचिव, गृह कारा एवं आपदा प्रबंधन विभाग

संजय आनंदराव लाठकर – एडीजी अभियान से एडीजी रेल

टी. कंदसामी – विशेष सचिव, गृह विभाग से एडीजी अभियान

प्रिया दुबे – एडीजी जैप को एडीजी प्रशिक्षण व आधुनिकीकरण का अतिरिक्त प्रभार

प्रभात कुमार – आईजी विशेष शाखा को आईजी जैप का भी अतिरिक्त प्रभार

मनोज कौशिक – आईजी मुख्यालय से आईजी रांची

अखिलेश कुमार झा – आईजी रांची से निदेशक, झारखंड पुलिस अकादमी

अमोल होमकर – आईजी अभियान से आईजी रेल

माइकल राज एस. – आईजी बोकारो से आईजी अभियान

क्रांति कुमार गडिदेशी – आईजी दुमका से आईजी बोकारो

नरेंद्र कुमार सिंह – आईजी रेल से आईजी मानवाधिकार

शैलेंद्र कुमार सिन्हा – निदेशक, पुलिस अकादमी से आईजी दुमका

See also  10 साल के शौर्य ने रचा कमाल, 20 सेकंड में बताए 48 एशियाई देशों के नाम

सुदर्शन मंडल – आईजी संगठित अपराध व जेल से अतिरिक्त प्रभार आईजी मुख्यालय

पटेल मयूर कन्हैयालाल – आईजी मानवाधिकार से आईजी प्रोविजन

डीआईजी स्तर पर तबादले

संजीव कुमार – हजारीबाग से एसीबी

वाईएस रमेश – पलामू से एससीआरबी

सुरेंद्र कुमार झा – बोकारो से कार्मिक

चौथे मनोज रतन – कोल्हान से विशेष शाखा

संध्या रानी मेहता – सीआईडी से बजट

शैलेंद्र कुमार वर्णवाल – एसीबी से विशेष शाखा

नौशाद अंसारी – कार्मिक से पलामू

चंदन कुमार झा – विशेष शाखा से सीआईडी

अनुरंजन किस्पोट्टा – विशेष शाखा से कोल्हान

एसएसपी और एसपी स्तर पर बड़े बदलाव

पियूष पांडेय – जैप-10 से एसएसपी जमशेदपुर

प्रभात कुमार – पाकुड़ से एसएसपी धनबाद

मोहम्मद अर्शी – जैप-7 से एसपी सिमडेगा

निधि द्विवेदी – सीआईडी से एसपी पाकुड़

आशुतोष शेखर – पश्चिमी सिंहभूम से एसपी पीटीसी पद्मा

अमन कुमार – खूंटी से गढ़वा

सादिक रिजवी – एसीबी से लोहरदगा

अरविंद सिंह – हजारीबाग से एसीबी

विकास पांडेय – चतरा से एसीबी

अंजनी अंजन – एसीबी से हजारीबाग

राजकुमार मेहता – एसपी सिटी रांची से जामताड़ा

शंभू सिंह – गुमला से जैप-4 बोकारो व एसआईएसएफ बोकारो का प्रभार

अजीत कुमार – नगर धनबाद से नगर रांची

मुकेश कुमार – एसआईएसएफ से गोड्डा

राकेश रंजन – जैप-1 से पश्चिमी सिंहभूम चाईबासा

हरिश बिन जमां – लोहरदगा से गुमला

मनीष टोप्पो – विशेष शाखा से खूंटी

हरविंदर सिंह – संचार व तकनीकी से बोकारो

सुमित अग्रवाल – ग्रामीण रांची से चतरा

प्रवीण पुष्कर – रेल से ग्रामीण रांची

ऋत्विक श्रीवास्तव – एएसपी अभियान चतरा से नगर धनबाद

See also  छत पर चढ़कर ईंट-पत्थर बरसाने लगा युवक, इलाके में मची भगदड़

महिला अधिकारियों को भी अहम जिम्मेदारी

कुसुम पुनिया – विशेष शाखा से समादेष्टा जैप-9 साहिबगंज

प्रिया दुबे – एडीजी स्तर पर दोहरी जिम्मेदारी

Advertisements

Thanks for your Feedback!

You may have missed