R.I.T. थाना क्षेत्र में पुलिस की बड़ी कार्रवाई, पांच गैर-जमानती वारंटी गिरफ्तार






सरायकेला-खरसावां : पुलिस अधीक्षक के निर्देश पर 8 जुलाई 2026 को R.I.T. थाना पुलिस ने विभिन्न मामलों में फरार चल रहे पांच गैर-जमानती वारंटियों को गिरफ्तार कर न्यायिक हिरासत में भेज दिया। गिरफ्तार आरोपियों में बंतानगर निवासी विकास पासवान, इच्छापुर निवासी भोला लोहार, बाबा आश्रम कॉलोनी निवासी रवि रंजन त्रिपाठी, रोड नंबर-05 निवासी संतोष कुमार तथा राहरगोड़ा लाइन टोला निवासी सुरेश अधिकारी शामिल हैं।


गिरफ्तार आरोपियों के खिलाफ विभिन्न न्यायालयों में गैर-जमानती वारंट जारी थे। इनमें जीआर, सेशन ट्रायल, सिविल सूट, बिजली अधिनियम तथा पूर्वी सिंहभूम न्यायालय से संबंधित मामलों के वारंटी शामिल थे। पुलिस ने सभी आरोपियों को विधिवत गिरफ्तार कर आवश्यक कानूनी प्रक्रिया पूरी करने के बाद न्यायिक हिरासत में भेज दिया।
पुलिस का कहना है कि जिले में फरार वारंटियों की गिरफ्तारी के लिए विशेष अभियान लगातार जारी है। अपराधियों के विरुद्ध सख्त कार्रवाई कर न्यायालय के आदेशों का पालन सुनिश्चित किया जा रहा है तथा आगे भी ऐसे अभियान जारी रहेंगे।


