लापता 14 वर्षीय बच्ची मामले में हाईकोर्ट का बड़ा कदम, CBI को बनाया पक्षकार
Advertisements

रांची : बोकारो की 14 वर्षीय लापता बच्ची मामले में झारखंड हाईकोर्ट ने अहम सुनवाई करते हुए केंद्रीय जांच ब्यूरो (CBI) को मामले में प्रतिवादी (पक्षकार) के रूप में शामिल कर लिया है। कोर्ट ने यह भी कहा कि जरूरत पड़ने पर राज्य सरकार को जांच में CBI को तकनीकी सहयोग उपलब्ध कराना होगा।
Advertisements

Advertisements

मामला लंबे समय से लंबित चल रहा है और हाईकोर्ट इसकी प्रगति पर लगातार नजर बनाए हुए है। अदालत ने पहले भी पुलिस जांच की धीमी रफ्तार और कार्रवाई में देरी पर नाराजगी जताई थी। अब CBI को पक्षकार बनाए जाने के बाद मामले की निगरानी और जांच प्रक्रिया और अधिक सख्त होने की संभावना है।


