चाईबासा के गुडासाई में अवैध शराब के खिलाफ बड़ी कार्रवाई, भट्टी ध्वस्त, भारी मात्रा में शराब जब्त

0
Advertisements
Advertisements

चाईबासा : चाईबासा जिले के गुडासाई क्षेत्र में अवैध शराब निर्माण के खिलाफ प्रशासन ने बड़ी कार्रवाई की है। पुलिस अधीक्षक और उत्पाद अधीक्षक के निर्देश पर चक्रधरपुर थाना क्षेत्र में आबकारी विभाग और जिला पुलिस की संयुक्त टीम ने छापेमारी की।

Advertisements
https://bashisthaonline.in
Advertisements

इस दौरान टीम ने अवैध शराब भट्टी को ध्वस्त कर दिया। कार्रवाई में करीब 2500 किलोग्राम जावा महुआ और 160 लीटर अवैध देशी शराब बरामद की गई। जब्त की गई सभी सामग्रियों को नियमानुसार मौके पर ही नष्ट कर दिया गया।

छापेमारी की सूचना मिलते ही अवैध शराब कारोबार से जुड़े लोग मौके से फरार हो गए। पुलिस के अनुसार, इस मामले में अज्ञात आरोपियों के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज कर ली गई है।

फरार आरोपियों की पहचान और गिरफ्तारी के लिए लगातार छापेमारी की जा रही है। प्रशासन ने स्पष्ट किया है कि अवैध शराब निर्माण और बिक्री के खिलाफ अभियान आगे भी जारी रहेगा।

Advertisements
See also  होली पर झारखंड में शराब की रिकॉर्ड बिक्री: 110 करोड़ की खपत, रांची सबसे आगे

Thanks for your Feedback!

You may have missed