कांग्रेस संगठन में बड़ा बदलाव, अवधेश कुमार सिंह बने जिला कार्यकारी अध्यक्ष

0
Advertisements
Advertisements

जमशेदपुर : झारखंड प्रदेश कांग्रेस कमिटी के अध्यक्ष केशव महतो कमलेश और प्रदेश प्रभारी के राजू ने पूर्वी सिंहभूम जिले में संगठन को मजबूत करने के उद्देश्य से वरिष्ठ कांग्रेस नेता अवधेश कुमार सिंह को जिला कांग्रेस कमिटी का कार्यकारी अध्यक्ष नियुक्त किया है। पार्टी नेतृत्व का मानना है कि उनके अनुभव और सक्रियता से संगठन को नई गति मिलेगी।

Advertisements
https://bashisthaonline.in
Advertisements

अवधेश कुमार सिंह ने अपने राजनीतिक जीवन की शुरुआत छात्र कांग्रेस से की थी। इसके बाद वे युवा कांग्रेस में जिला पदाधिकारी रहे और प्रमंडल युवा कांग्रेस में सचिव तथा उपाध्यक्ष की जिम्मेदारी निभा चुके हैं। इसके अलावा उन्होंने जिला कांग्रेस कमिटी में करीब 25 वर्षों तक महामंत्री और उपाध्यक्ष के रूप में काम किया। वर्ष 2014 के विधानसभा चुनाव में वे पोटका विधानसभा क्षेत्र में पार्टी प्रत्याशी के चुनाव प्रभारी भी रह चुके हैं और दो बार प्रदेश प्रतिनिधि के रूप में भी जिम्मेदारी संभाल चुके हैं।

जिला कार्यकारी अध्यक्ष बनाए जाने के बाद अवधेश कुमार सिंह ने कांग्रेस के राष्ट्रीय अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे, राहुल गांधी, सोनिया गांधी, केसी वेणुगोपाल, प्रदेश प्रभारी के राजू, भूपेंद्र मरावी, केशव महतो कमलेश, बन्ना गुप्ता और बलजीत सिंह बेदी समेत अन्य वरिष्ठ नेताओं के प्रति आभार जताया। उन्होंने कहा कि वे संगठन को मजबूत बनाने के लिए लगातार सक्रिय रहेंगे और कांग्रेस की विचारधारा को आगे बढ़ाने का काम करेंगे।

Advertisements

Thanks for your Feedback!

You may have missed