एनर्जी संकट के बीच बड़ा बदलाव: PNG वालों को LPG सिलेंडर नहीं मिलेगा


नई दिल्ली : केंद्र सरकार ने एलपीजी (LPG) और पाइप्ड नेचुरल गैस (PNG) के उपयोग नियमों में बड़ा बदलाव किया है। नई व्यवस्था के अनुसार अब वे घर जिनके पास PNG कनेक्शन है, वे LPG सिलेंडर नहीं रख सकेंगे, उन्हें अपना घरेलू LPG सिलेंडर आधिकारिक तौर पर सरेंडर करना होगा और सभी वितरक कंपनियों को भी ऐसे उपभोक्ताओं को सिलेंडर या रिफिल नहीं देना होगा। यह नियम पेट्रोलियम और प्राकृतिक गैस मंत्रालय द्वारा जारी संशोधित आपूर्ति आदेश का हिस्सा है।

सरकार ने यह कदम मौजूदा एलपीजी संकट और गैस वितरण व्यवस्था को संतुलित रखने के लिए उठाया है। अब से PNG कनेक्शन वाले ग्राहकों को या तो अपना LPG कनेक्शन बंद कराना होगा या दोनों में से किसी एक को चुनना होगा, क्योंकि दोहरे कनेक्शन रखने की अनुमति अब नहीं रहेगी। नए नियम के तहत PNG उपभोक्ताओं को LPG सिलेंडर की भवन, रिफिल और नए कनेक्शन सेवाओं का लाभ नहीं मिलेगा, ताकि गैस आपूर्ति में समायोजन और प्रभावी प्रबंधन हो सके।



