रथ यात्रा में बड़ा हादसा, बिजली का पोल गिरने से महिला की मौत से मचा शोक

Advertisements
Advertisements
Advertisements
Advertisements
Advertisements
Advertisements

दुर्गापुर :इस्कॉन की रथ यात्रा के दौरान हुए हादसे में एक 65 वर्षीय महिला की मौत हो गई। घटना स्टील टाउनशिप इलाके के आशीष मार्केट के पास हुई, जहां रथ का ऊंचा ध्वज बिजली के पोल से टकरा गया। इसके बाद पोल उखड़कर महिला के सिर पर गिर गया, जिससे वह गंभीर रूप से घायल हो गईं।

Advertisements
https://bashisthaonline.in
Advertisements
Advertisements

जानकारी के अनुसार, गुरुवार दोपहर करीब 1 बजे आलोकलता पाल रथ यात्रा देखने के लिए घर से निकली थीं। हादसे के बाद उन्हें तुरंत अस्पताल ले जाया गया, जहां डॉक्टरों ने बेहतर इलाज के लिए राजबांध स्थित निजी अस्पताल रेफर किया। इलाज के दौरान उनकी मौत हो गई।

आलोकलता पाल 15/11 राणाप्रताप रोड की रहने वाली थीं और सरकारी स्कूल से सेवानिवृत्त शिक्षिका थीं। वह सारा भारत गणतांत्रिक महिला समिति से भी जुड़ी हुई थीं। घटना के बाद पूरे इलाके में शोक का माहौल है।

About The Author

See also  अमृत भारत एक्सप्रेस का नया ठहराव, यात्रियों को दक्षिण भारत तक सीधी सुविधा

You may have missed