मंईयां सम्मान योजना: नवंबर माह की किस्त जल्द आएगी खाते में – जरूरी दस्तावेज़ और प्रक्रिया अपडेट

0
Advertisements
Advertisements

झारखंड: झारखंड सरकार की महिला सशक्तिकरण योजना मंईयां सम्मान योजना के तहत नवंबर महीने की किस्त जल्द ही लाभार्थियों के बैंक खातों में भेजी जाएगी। इस योजना के जरिए राज्य की 50 लाख से अधिक पात्र महिलाओं को हर महीने ₹2,500 की आर्थिक सहायता दी जाती है।
सूत्रों के अनुसार, इस माह की राशि जारी करने से पहले सरकार लाभार्थियों के आधार-व बैंक खाते की लिंकिंग, राशन कार्ड व वोटर आईडी सत्यापन, और पिछली किस्तों की जांच पूरी कर रही है। जिन महिलाओं का खाता या आधार लिंक नहीं है, उन्हें संबंधित ब्लॉक कार्यालय या महिला सशक्तिकरण केंद्र से संपर्क करने की सलाह दी गई है।
राज्य सरकार ने कहा है कि सभी तकनीकी प्रक्रिया पूरी होते ही नवंबर के अंतिम सप्ताह तक धनराशि सीधे लाभार्थियों के खातों में भेज दी जाएगी। योजना का उद्देश्य ग्रामीण एवं शहरी दोनों क्षेत्रों की महिलाओं को आत्मनिर्भर बनाना है।
लाभार्थियों को सलाह दी गई है कि वे अपना बैंक बैलेंस या DBT स्टेटस समय-समय पर जांचते रहें, और किसी भी समस्या की स्थिति में नज़दीकी पंचायत या ऑनलाइन पोर्टल के माध्यम से शिकायत दर्ज कराएं।

Advertisements
https://bashisthaonline.in
Advertisements
Advertisements
See also  आदित्यपुर में देर रात फायरिंग के बाद तनाव, एक युवक पर गोली का आरोप

Thanks for your Feedback!

You may have missed