माँझीटोला सिरिस भट्टा गोलीकांड का मुख्य आरोपी हथियार के साथ गिरफ्तार, भेजा जेल


माँझीटोला : 2 मार्च 2026 को खरकई नदी किनारे माँझीटोला सिरिस भट्टा के हुए गोलीकांड के मुख्य आरोपी शुभम सरकार और राजू लोहार को आदित्यपुर पुलिस ने हथियार के साथ गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है. बता दें कि इस संबंध में आदित्यपर थाना में कांड सं- 677/ 2026, दिनांक- 03.03.2026, थारा- 1093(5) बी०एन०एस० एवं 27 आर्म्स एक्ट के तहत प्राथमिकी दर्ज की गई थी. इस गोलीकांड में दिनांक 02.03.2026 को कांड के प्राथमिकी अभियुक्त शुभम सरकार एवं राज लोहार के द्वारा कांड के वादी राजवीर सिंह उर्फ लालू (19 वर्ष) पिता जिती सिंह, पताः माँझी टोला सिरिस भट्टा, थाना- आदित्यपुर, एवं उनके साथी आशीष दीप के उपर जान मारने की नियत से गोली चलाई गई थी. जिसमें एक गोली मोटरसाईकिल में पीछे बैठे वादी राजवीर सिंह उर्फ लालू को गोली लग गई थी. जिसे ईलाज के लिए टीएमएच जमशेदपुर में भर्तीं कराया गया था. कांड की गंम्भीरता को देखते हुए पुलिस अधीक्षक सरायकेला खरसावाँ के निर्देशानुसार अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी सरायकेला के नेतृत्व में एक टीम का गठन किया गया था. अनुमंडल पलिस पदाधिकारी सरायकेला के नेतृत्व में त्वरित कार्रवाई करते हुए छामापारी दल के द्वारा मानवीय एवं तकनीकी साक्ष्य के आधार पर कांड के नामजद प्राथमिकी अभियुक्त शुभम सरकार एवं राज लोहार को गिरफ्तार किया गया. गिरफतार अभियक्तों की निशानदेही पर घटना मे प्रयुक्त एक लोडेड देशी पिस्टल, दो अन्य देशी कट्टा, एक मैंगजीन, 7.65 एम.एम. के साथ 16 चक जिंदा गोली एवं 315 एम.एम. का 04 जिंदा गोली बरामद किया गया है. गिरप्तार अभियुक्तों को न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया है.




