महाराष्ट्र के उप मुख्यमंत्री अजित पवार का निधन, बारामती प्लेन क्रैश में गई NCP चीफ की जान


महाराष्ट्र : महाराष्ट्र के बारामती में प्लेन क्रैश की बड़ी खबर है. इस प्लेन में राज्य के उप मुख्यमंत्री और राष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टी (NCP) के प्रमुख अजित पवार सवार थे. हादसे में उनकी जान चली गई है. बताया जा रहा है कि यह हादसा ऐसे समय में हुआ जब प्लेन लैंड करने वाला था. घटनास्थल पर लोगों का पहुंचना जारी है. लोग अपने अजित दादा को देखने के लिए पहुंच रहे हैं. चारों तरफ चीख-पुकार और रोने-बिलखने की आवाज आ रही है.
बुधवार 28 जनवरी, अजित पवार की बारामती में चार मीटिंग थीं. वह इन मीटिंग के लिए हमेशा की तरह सुबह जल्दी निकल गए थे. बताया जा रहा है कि प्लेन क्रैश होने के बाद अजित पवार और घायलों को बारामती में भर्ती कराया गया है. कहा जा रहा है कि डॉक्टर और जानकारी देंगे.बारामती प्लेन क्रैश हादसे का जिसने भी वीडियो देखा, उसके रोंगटे खड़े हो गए. चारों तरफ धुएं का गुबार है और प्लेन तहस-नहस हो चुका है. विमान में 6 लोग सवार थे, जिनमें से एक अजित पवार भी थे. घटनास्थल पर शरीर के कटे हुए अंग दिख रहे हैं और आसपास मौजूग लोग रोते-बिलखते नजर आ रहे हैं. उनके अजित दादा अब इस दुनिया में नहीं रहे.
अजित पवार बारामती से विधायक रहे हैं और यहां की जनता हमेशा उन्हें जिताती आई है. बारामती के लोगों को अजित पवार से खासा लगाव रहा है. वे इस बात का इंतजार कर रहे थे कि आज अजित दादा जनता को संबोधित करेंगे और उनसे बातचीत करेंगे, लेकिन बारामती एयरपोर्ट पहुंचने से पहले ही उनका प्लेन क्रैश हो गया और उसमें सवार सभी लोगों की जान चली गई.




