नवयुवक काली मंदिर कमेटी श्रीडूंगरी में वृहत पैमाने पर हुआ महाभोग वितरण

0
Advertisements
Advertisements
Advertisements


Saraikela :आदित्यपुर नगर निगम के वार्ड 2 स्थित श्रीडूंगरी बस्ती आदित्यपुर में नवयुवक काली मंदिर कमेटी द्वारा शुक्रवार को वृहत पैमाने पर महाभोग वितरण का आयोजन हुआ. जिसमें अतिथि के रूप में जमशेदपुर सांसद की पत्नी उषा महतो, भाजपा महिला मोर्चा जिलाध्यक्ष रितिका मुखी, पूर्व पार्षद धीरेन महतो आदि मौजूद रहे. यहां काली पूजा समारोह 1988 से आयोजित की जा रही है. यहां के अध्यक्ष आजसू के केंद्रीय सचिव सत्यनारायण महतो, महासचिव पूर्व पार्षद अभिजीत महतो, सचिव सारथी महतो और संजय सरदार, उपाध्यक्ष महादेव महतो, संस्थापक शंकर महतो आदि सक्रिय रहे. यहां नवयुवक काली पूजा कमिटी के द्वारा हर वर्ष काली पूजा समारोह आहूत किया जाता है.
यहां बीते 20 अक्टूबर को दोपहर 2.45 बजे से पूजा शुरु हुआ था. जबकि 22 अक्टूबर को झूमर संगीत और 23 अक्टूबर को सांस्कृतिक (बुगी-बुगी) का प्रोग्राम हुआ. जबकि 24 अक्टूबर को दोपहर 12 बजे से महाभोग का वितरण किया गया. जिसमें हजारों की संख्या में श्रद्धालुओं ने भोग ग्रहण किया.

Advertisements
https://bashisthaonline.in
Advertisements
See also  जकमोऔर अधिवक्ता संघ 13 जून को करेगा धरना प्रदर्शन

Thanks for your Feedback!

You may have missed