गोवा क्लब अग्निकांड के फरार आरोपी लूथरा ब्रदर्स को बैंकॉक एयरपोर्ट लाया गया


गोवा: गोवा नाइट क्लब के मालिक सौरभ और गौरव लूथरा को आज भारत लाया जा रहा है. दोनों भाइयों को बैंकाक के एयरपोर्ट पर लाया गया है, जहां से उसे भारत डिपोर्ट किया जाएगा. नाइट क्लब कमें आग लगने की घटना के बाद दोनों भाई भारत से भागकर फुकेट पहुंच गए थे. हालांकि, भारत सरकार ने तुरंत कार्रवाई करते हुए दोनों के पासपोर्स को सस्पेंड कर दिया था. इसके बाद थाइलैंड के अधिकारियों ने उन्हें हिरासत में ले लिया था. यही नहीं, भारत ने दोनों भाइयों के खिलाफ ब्लू कॉर्नर नोटिस भी जारी कर दिया था. आज दोपहर करीब डेढ़ बजे दोनों भाइयों के दिल्ली पहुंचने की संभावना है. इसके बाद गोवा पुलिस ने उन्हें पूछताछ के लिए अपने साथ ले जाएगी.अधिकारियों ने साफ किया है कि गोवा पुलिस थाईलैंड नहीं जाएगी। लुथरा बंधुओं की कस्टडी दिल्ली एयरपोर्ट पर ही केंद्रीय एजेंसियों के माध्यम से ली जाएगी। इसके लिए गोवा पुलिस की एक विशेष टीम सोमवार देर रात दिल्ली पहुंच रही है। कस्टडी मिलने के बाद, दोनों आरोपियों को मंगलवार देर रात गोवा ले जाया जा सकता है। वहां उन्हें अंजुना पुलिस स्टेशन लाया जाएगा, जहां उनसे इस मामले में विस्तृत पूछताछ की जाएगी। संभावना है कि बुधवार को गोवा पुलिस उन्हें मापुसा अदालत में पेश करेगी।थाईलैंड से लुथरा बंधुओं को भारत लाने की प्रत्यर्पण प्रक्रिया अब अंतिम चरण में पहुंच चुकी है। सूत्रों के मुताबिक, भारतीय अधिकारियों ने थाई प्रशासन को सभी जरूरी दस्तावेज सौंप दिए हैं। इसमें पासपोर्ट रद्द होने के बाद जारी किए गए आपातकालीन यात्रा प्रमाण पत्र भी शामिल हैं।

ज्यादातर कानूनी अड़चनें दूर हो चुकी हैं और थाई इमिग्रेशन अधिकारी भारतीय एजेंसियों के लगातार संपर्क में हैं। फिलहाल मामला बैंकॉक की एक स्थानीय अदालत में अंतिम कानूनी समीक्षा के लिए रखा गया है, जो थाई कानून के तहत निर्वासन से पहले जरूरी प्रक्रिया होती है।बताया जा रहा है कि थाई पुलिस ने भारत के अनुरोध पर फुकेट के एक रिसॉर्ट से दोनों भाइयों को हिरासत में लिया था। इसके बाद से ही उन्हें भारत लाने की प्रक्रिया तेज कर दी गई थी। अब सभी की नजरें इस बात पर टिकी हैं कि गोवा पुलिस की पूछताछ में इस बड़े अग्निकांड से जुड़े कौन-कौन से अहम खुलासे होते हैं और इस हादसे के लिए जिम्मेदार लोगों पर क्या कार्रवाई होती है।



