एलपीजी‑ईंधन अफवाहों ने मचा दी भगदड़, सरकार ने रोक दी हड़कंप वाली खबरें

0
Advertisements
Advertisements
Advertisements

नई दिल्ली : मध्य पूर्व में युद्ध के कारण भारत में ईंधन और खाना पकाने के गैस (एलपीजी) की कमी को लेकर अफवाहें फैलने से लोगों में घबराहट बढ़ी है, लेकिन केंद्र सरकार ने स्पष्ट किया है कि देश में पेट्रोल, डीजल या एलपीजी की कोई कमी नहीं है और आपूर्ति पूरी तरह मजबूत है। सरकार ने आम जनता से कहा है कि वे सोशल मीडिया पर फैल रही अफवाहों पर भरोसा न करें और पैनिक बाइंग से बचें।

Advertisements
https://bashisthaonline.in
Advertisements

सरकार ने यह भी बताया कि पारंपरिक एलपीजी पर ध्यान देने के साथ साथ पीडेड नेचुरल गैस (PNG) को बढ़ावा देना उसका दीर्घकालिक ऊर्जा सुरक्षा रणनीति का हिस्सा है। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी राज्यों के मुख्यमंत्रियों के साथ वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के जरिए ऊर्जा आपूर्ति पर समीक्षा करेंगे और अफवाहों से उपजी चिंताओं को शांत करने को कहेंगे। सरकार ने जोर देकर कहा है कि देश की ऊर्जा आपूर्ति सुरक्षित है और किसी भी तरह के संकट के संकेत गलत और भड़काऊ हैं।

See also  पूजा का दीपक बना आफत, देखते ही देखते कमरे में लगी आग, TV समेत सामान राख

Thanks for your Feedback!

You may have missed