पृथ्वी दिवस पर डीएलएसए द्वारा साक्षरता शिविर का किया गया आयोजन

0
Advertisements
Advertisements

सरायकेला: जिला विधिक सेवा प्राधिकार द्वारा सोमवार को नीमडीह प्रखंड अंतर्गत शिवानंद विद्यापीठ प्लस टू उच्च विद्यालय चेलियामा में पृथ्वी दिवस के अवसर पर विधिक साक्षरता शिविर का आयोजन किया गया। शिविर में मुख्य रूप से उपस्थित डीएलएसए के पीएलवी शुभंकर महतो ने छात्र छात्राओं को पर्यावरण संरक्षण,प्राकृतिक संतुलन व प्लास्टिक के दुष्परिणाम सहित विधिक सेवा कार्यो की जानकारी दी। इस दौरान अधिक से अधिक पौधारोपण करने, जलाशयों को प्रदूषित होने से बचाने एवं प्राकृतिक संसाधनों को संरक्षण करने लिए प्रेरित किया। पीएलवी ने विभिन्न प्रकार की कानूनी जानकारी के साथ कानूनी पर्ची व पुस्तिका का वितरण किया। इस दौरान पर्यावरण संरक्षण को लेकर अधिक से अधिक पेड़ लगाने की अपील की गई। मौके पर शिक्षक राजेन्द्र कुमार नायक,शिवजी प्रमाणिक,विजय सिंह,कृष्णा सिंह,कविता सिंह व पुष्पा रानी सिंह समेत अन्य उपस्थित थे।

Advertisements
https://bashisthaonline.in
Advertisements
Advertisements
See also  रसोई गैस फिर महंगी: घरेलू सिलेंडर ₹60 और कमर्शियल ₹115 बढ़े, कारोबारियों की बढ़ी चिंता

Thanks for your Feedback!

You may have missed