कृष्ण कन्हैया रामायण मंडली ने हर वर्ष के भांति इस वर्ष भी किया वृक्षारोपण

0
Advertisements
Advertisements

आदित्यपुर (अभय मिश्रा ):-कृष्ण कन्हैया रामायण मंडली (बीएसएनल) आदित्यपुर ,रोड नंबर- 7 वीर कुंवर सिंह मैदान आदित्यपुर- 2 में फलदार एवं छायादार पौधारोपण कार्यक्रम आज किया गया । वृक्षारोपण कार्यक्रम में मुख्य अतिथि आदित्यपुर नगर परिषद के पूर्व उपाध्यक्ष पुरेंद्र नारायण सिंह एवं विशिष्ट अतिथि के रूप में विक्टोरिया स्कूल के सचिव सुरेंद्र ठाकुर उपस्थित थे । मुख्य अतिथि पुरेंद्र नारायण सिंह ने वृक्षों के महत्व पर प्रकाश डालते हुए कहा कि हर एक व्यक्ति को जीवन में कम से कम एक पेड़ अवश्य लगाना चाहिएl करोना काल को याद करते हुए उन्होंने कहा कि ऑक्सीजन का मानव जीवन में अत्यधिक महत्व हैl पेड़ पौधे हमें ऑक्सीजन देते हैंl उन्होंने कहा कि कृष्ण कन्हैया मंडली के लोग आदित्यपुर के अन्य जगहों में भी पौधारोपण करें, वे अपने स्तर से लोहे की जाली की व्यवस्था करेंगे ।

Advertisements
https://bashisthaonline.in
Advertisements

कार्यक्रम में कृष्ण कन्हैया रामायण मंडली के (अध्यक्ष )रामनाथ निराला ,(मीडिया प्रभारी )कौशल कुमार चंद्रवंशी, चंदन शर्मा (कार्यकारिणी अध्यक्ष),योगेंद्र शर्मा (सचिव),बसंत शर्मा(उप मीडिया प्रभारी),कृष्ण प्रसाद (उपाध्यक्ष) साह ,अशोक सिंह (छात्र नेता ,)अशोक कुमार अग्रवाल, संजय प्रसाद चंद्रवंशी, दुर्गा तिवारी , मनीष शर्मा, , रमेश कुमार, राधेश्याम चौधरी, सुबोध, सुरेंद्र गुप्ता, दिलीप सिंह, जगन्नाथ सिंह, रामानंद पासवान(कोषाध्यक्ष) गोरखनाथ चौबे, घनश्याम झा सहित अन्य लोग उपस्थित थे । धन्यवाद ज्ञापन योगेंद्र शर्मा के द्वारा किया गया ।

Advertisements
See also  विशेष गहन पुनरीक्षण (SIR) की प्रक्रिया शुरू करने की कवायद तेज, पूरी प्रक्रिया को 100 दिनों के भीतर पूरा करने का लक्ष्य, 11 को विशेष बैठक

Thanks for your Feedback!

You may have missed