गुमला में तेंदुए का हमला, मवेशियों पर टूट पड़ा आदमखोर, गांव में दहशत

0
Advertisements
Advertisements
Advertisements

गुमला : कुड़मगढ़ वन क्षेत्र के आसपास एक बार फिर तेंदुए के हमले से ग्रामीणों में दहशत फैल गई है। जानकारी के अनुसार, जंगल से निकले तेंदुए ने गांव में घुसकर मवेशियों पर हमला कर दिया, जिससे पशुपालकों को भारी नुकसान हुआ है। घटना के बाद इलाके में भय का माहौल बना हुआ है।

Advertisements
https://bashisthaonline.in
Advertisements
Advertisements

ग्रामीणों का कहना है कि पिछले कुछ दिनों से इस क्षेत्र में जंगली जानवरों की आवाजाही बढ़ गई है, जिससे लोग अपने मवेशियों को लेकर चिंतित हैं। तेंदुए के लगातार दिखने से लोग शाम के बाद घरों से बाहर निकलने से भी डर रहे हैं। वन विभाग को मामले की जानकारी दे दी गई है।

स्थानीय लोगों ने वन विभाग से जल्द कार्रवाई और तेंदुए को पकड़ने या सुरक्षित तरीके से जंगल में वापस भेजने की मांग की है, ताकि आगे किसी बड़ी घटना को रोका जा सके।

About The Author

See also  माओवादी संगठन को बड़ा झटका, मिसिर बेसरा के बॉडीगार्ड समेत 18 नक्सलियों ने डाले हथियार

Thanks for your Feedback!

You may have missed