व्याख्यान माला के बीसवें अध्याय में “योग एवं स्वास्थ्य” विषयक व्याख्यान आयोजित

0
Advertisements
Advertisements

योग आत्मा को परमात्मा से जोड़ने का एकमात्र साधन – डॉ. महेश कुमार आत्मानंद

Advertisements
https://bashisthaonline.in
Advertisements

जमशेदपुर (संवाददाता ):-वर्कर्स कॉलेज, जमशेदपुर द्वारा आजादी का अमृत महोत्सव बड़े धूम-धाम से मनाया जा रहा । इस निमित्त महाविद्यालय द्वारा विभिन्न विषय-विशेषज्ञों के साथ भिन्न-भिन्न विषयों को लेकर निरंतर कार्यक्रम आयोजित किए जा रहे हैं । आज व्याख्यान माला श्रृंखला के बीसवें अध्याय में “योग एवं स्वास्थ्य” विषयक व्याख्यान आयोजित किए गए । व्याख्यान को मुख्य वक्ता रूप में दिव्य रहस्य, जमशेदपुर के मुख्य चिकित्सक एवं आरोग्य भारतीय झारखंड के प्रांतीय योग प्रमुख डॉ. महेश कुमार आत्मानंद ने संबोधित किया । उन्होंने अपने संबोधन में कहा कि योग एवं प्रणायाम हमारी सभ्यता संस्कृति में हजारों वर्ष प्राचीन विधा है । इसे हमें आवश्यक रूप से दिनचर्या में आत्मसात करना चाहिए । यह हमें सभी प्रकार के बीमारियों से बचाकर हमें स्वस्थ रखता है । डॉ. आत्मानंद ने बिना डॉक्टर के इलाज के बगैर चिकित्सा की विभिन्न पद्धति यथा आयुर्वेद, एक्यूप्रेशर एवं घरेलू चिकित्सा पद्धति को अपना कर स्वस्थ रहने की विधा बतलाई । साथ ही उन्होंने किसी भी बीमारी को क्षणिक ठीक करने के बजाए जड़ से समाप्त करने वाली चिकित्सा पद्धति को अपनाने की सलाह दी । महाविद्यालय के प्राचार्य डॉ० सत्यप्रिय महालिक ने व्याख्यान माला श्रृंखला के उन्नीसवें अध्याय का उद्घाटन करते हुए अपने स्वागत वक्त में मुख्य वक्ता डॉ. महेश कुमार आत्मानंद का स्वागत किया एवं कार्यक्रम के सफल आयोजन की शुभकामनाएं प्रेषित की । साथ ही व्याख्यान माला श्रृंखला के एक्कीसवें अध्याय की रुपरेखा प्रस्तुत की । कार्यक्रम का सफलतापूर्वक संचालन प्राध्यापक प्रो० भवेश कुमार ने एवं धन्यवाद ज्ञापन अंग्रेजी विभाग की अध्यक्षा डॉ. प्रितीबाला सिंहा ने की । इस अवसर पर महाविद्यालय के शिक्षक, प्रधान लिपिक, शिक्षकेत्तर कर्मी, छात्र प्रतिनिधि सहित सैकड़ों छात्र-छात्राएं उपस्थित रहे ।

Advertisements

Thanks for your Feedback!

You may have missed