नेता प्रतिपक्ष बाबुलाल मरांडी सोमवार को शहर में, अनुसूचित मोर्चा के जिला सम्मेलन में लेंगे भाग, दिनभर चलेगा मुलाकातों का दौर


■ भव्य एवं ऐतिहासिक स्वागत की भाजपा महानगर ने की तैयारी, कार्यक्रम के निमित्त सभी तैयारियां हुई पूरी।


जमशेदपुर (संवाददाता ):- भाजपा विधायक दल के नेता सह पूर्व मुख्यमंत्री बाबूलाल मरांडी सोमवार को लौहनगरी जमशेदपुर आएंगे। उनके जमशेदपुर आगमन पर भारतीय जनता पार्टी जमशेदपुर महानगर ने व्यापक तैयारियां की है। सोमवार को बिष्टुपुर के मिलानी हॉल में आयोजित होने वाले अनुसूचित जनजाति मोर्चा के जिला सम्मेलन, जिला कार्यसमिति की बैठक में वे भाग लेंगे। तत्पश्चात, भाजपा जिला पदाधिकारी, मोर्चा के अध्यक्ष, मंडल के अध्यक्ष समेत सांसद, पूर्व सांसद, पूर्व विधायक, पूर्व जिलाध्यक्ष, प्रदेश पदाधिकारियों एवं जिला परिषद के सदस्यों से मुलाकात करेंगे। बाबूलाल मरांडी शहर के बुद्धिजीवी वर्ग एवं व्यापारी वर्ग के साथ भी संवाद करेंगे। कार्यक्रम को लेकर भाजपा महानगर अध्यक्ष गुँजन यादव ने रविवार को जिला पदाधिकारियों एवं मोर्चा अध्यक्षों की बैठक ली। साकची स्थित जिला कार्यालय में आयोजित बैठक में महानगर अध्यक्ष गुँजन यादव ने अनुसूचित जनजाति मोर्चा के जिलाध्यक्ष एवं जिला पदाधिकारियों को कार्यक्रम की सफलता के निमित्त कई आवश्यक निर्देश दिए। उन्होंने शहर आगमन से लेकर कार्यक्रम स्थल तक की सभी तैयारियों की समीक्षा की। इस अवसर पर उन्होंने बताया कि भाजपा महानगर ने नेता प्रतिपक्ष एवं पूर्व मुख्यमंत्री बाबुलाल मरांडी के शहर आगमन को लेकर सभी तैयारियां पूरी कर ली गयी है। कार्यक्रम के मद्देनजर कार्यों को वर्गीकृत कर कार्यकर्ताओं को जिम्मेवारी सौंपी गई है। उन्होंने बताया कि शहर में प्रवेश करने के साथ बिस्टुपुर में कार्यक्रम स्थल तक के रास्ते में महानगर के कार्यकर्ता उनका स्वागत करेंगे। उनके आगमन को लेकर महानगर के कार्यकर्ताओं में उत्साह है।
वहीं, भाजपा महानगर की ओर से बाबुलाल मरांडी के आगमन से लेकर प्रस्थान तक का पूर्ण विवरण जारी किया गया है। जहां दोपहर 12 बजे डोबो पुल के रास्ते शहर में प्रवेश करते ही उनका मरीन ड्राइव पर भारतीय जनता युवा मोर्चा के कार्यकर्ता स्वागत करेंगे। इसके बाद, साई मंदिर मोड़ सोनारी में किसान मोर्चा, भूतनाथ मंदिर के समीप, गोलचक्कर पर पिछड़ा जाति मोर्चा के द्वारा, पेट्रोल पम्प रजक समाज के समीप अनुसूचित जाति मोर्चा के द्वारा, सर्किट हाउस गोलचक्कर पर सोनारी मंडल के द्वारा, बेल्डीह क्लब, गोलचक्कर पर अल्पसंख्यक मोर्चा के द्वारा, जुस्को गोलचक्कर पर कदमा मंडल के द्वारा, रिगल मैदान चौक के गोलचक्कर पर बिष्टुपुर एवं जुगसलाई मंडल के द्वारा एवं वीमेंस कॉलेज, गोलचक्कर पर महिला मोर्चा के द्वारा स्वागत किया जाएगा।इसके बाद, दोपहर 1 बजे मिलानी हॉल में बाबुलाल मरांडी अनुसूचित जनजाति मोर्चा के द्वारा जनजाति सम्मेलन एवं जनजाति मोर्चा के जिला कार्यसमिति बैठक में भाग लेंगे। इसके उपरांत, भाजपा जिला पदाधिकारी, मोर्चा जिला अध्यक्ष एवं मंडल अध्यक्षों की बैठक। सातों मोर्चा के प्रदेश पदाधिकारी, कार्य समिति सदस्य सह जिला अध्यक्ष एवं जिला पदाधिकारियों की बैठक। सांसद, पूर्व सांसद, विधायक, पूर्व विधायक, प्रदेश भाजपा पदाधिकारी सह प्रदेश कार्यसमिति सदस्य, पूर्व जिला अध्यक्षगण एवं जिला परिषद सदस्य के साथ बैठक। चेम्बर भवन बिष्टूपूर में सिंहभूम चेम्बर ऑफ कॉमर्स के प्रतिनिधिगण एवं शहर के प्रबुद्ध जनों के साथ भेंट सह वार्ता। इसके बाद बाबुलाल मरांडी रात्रि 8:30 बजे जमशेदपुर परिसदन के लिए प्रस्थान करेंगे जहां बाबुलाल मरांडी रात्रि विश्राम करेंगे।