बागबेड़ा में कुंदन सिंह को गोली मारी, गैंगवार से जुड़ा हुआ है मामला

0
Advertisements
Advertisements

जमशेदपुर : बागबेड़ा लाल बिल्डिंग निवासी कुंदन सिंह के घर की खिड़की तोड़कर बदमाशों ने शुक्रवार की देर रात पेट में गोली मार दी. उसपर 7-8 राउंड फायरिंग की गयी थी, लेकन गोली सिर्फ पेट में ही लगी है. घटना के समय बदमाशों ने कुंदन की पत्नी को भी गोली मारी थी, लेकिन वह बच गयी. घटना के बाद कुंदन सिंह को इलाज के लिये टीएमएच में भर्ती कराया गया है. यहां पर उसकी हालत काफी नाजुक बनी हुई है. घटना का पूरा आरोप रमेश सिंह पर लगाया गया है. रमेश सिंह गांजा और ब्राउन शुगर का कारोबारी है.

Advertisements
https://bashisthaonline.in
Advertisements

रात के 2 बजे की है घटना

घटना के बार में बताया जा रहा है कि शुक्रवार की रात के 2 बजे दो बाइक पर सवार होकर 9-10 की संख्या में बदमाश कुंदन सिंह के बागबेड़ा लाल बिल्डिंग साई मंदिर आवास पर आये हुये थे. घर की खिड़की तोड़कर बदमाशों कमरे में घुस गये और उसपर अंधाधुंध फायरिंग कर दी. इसके बाद भागने के क्रम में भी बदमाशों ने फायरिंग की. घटना के बाद किसी तरह से कुंदन को इलाज के लिये टीएमएच में भर्ती कराया गया.

साजिश के तहत दिया घटना को अंजाम

घटना के बारे में कुंदन की पत्नी ने बताया कि घटना को अंजाम देने के लिये रमेश सिंह का खास आदमी अंकित आया हुआ था. अंकित ने ही कुंदन सिंह को गोली मारी है. घटना के बारे में कुंदन सिंह की पत्नी ने कहा कि आरोपियों ने जाते समय कहा कि फिर आयेंगे और सभी को गोली मार देंगे. आरोप लगाया है आरोपी गांजा और ब्राउन शुगर का कारोबार करते हैं. उनके पास बहुंत पैसा है.

See also  जमशेदपुर में रंगों का जश्न: अर्जुन मुंडा और मीरा मुंडा ने कार्यकर्ताओं संग खेली होली

दारोगा ने गवाह को धमकाया

पूरे मामले में कुंदन के परिवार के लोगों ने कहा कि घटना में जो लोग प्रत्यक्षदर्शी के रूप में थे उन्हें बागबेड़ा थाना के एसआइ अनिकेत की ओर से धमकाया गया. कहा गया कि गवाही देने पर जेल में डाल देंगे. परिवार के लोगों का आरोप है गांजा और ब्राउन शुगर के कारोबारी की पुलिस से मिलीभगत है.

Advertisements

Thanks for your Feedback!

You may have missed