कुमार सानू ने मानहानि के नाम पर एक्स वाइफ से मांगे 50 करोड़

0
Advertisements
Advertisements

नई दिल्ली:सिंगर कुमार सानू ने अपनी एक्स वाइफ रीता भट्टाचार्य के खिलाफ मानहानि का मुकदमा दायर किया है, जिसमें आरोप लगाया गया है कि उनके बयानों से उनकी मानहानि हुई है और उनकी रेप्युटेशन खराब हुई है. अब रीता ने नोटिस मिलने के बाद इस बारे में बात की है और बताया है कि सानू ने 50 करोड़ रुपये का हर्जाना मांगा है, न कि 30 लाख रुपये जैसा कि कुछ रिपोर्ट्स में दावा किया गया है.कुमार सानू की पूर्व पत्नी रीता भट्टाचार्य ने कहा, ‘मैं सदमे में हूं. वह अपने तीन जवान बेटों की मां के खिलाफ केस कर रहे हैं. जो कागजात उन्होंने मुझे भेजे हैं, उसमें उन्होंने 50 करोड़ रुपये मांगे हैं. मुझे नहीं पता कुमार सानू को ऐसा सपना कैसे आ रहा है कि मेरे पास इतना पैसा है. यह वाकई बहुत दुखद है.’रीता का कहना है कि इस कानूनी लड़ाई का असर उनके बच्चों की जिंदगी पर भी पड़ रहा है. उन्होंने आगे कहा, ‘मैं उन्हें कोर्ट में देख लूंगी और मैं सानू से हाथ जोड़कर बस यही विनती करूंगी कि कम से कम एक अच्छे इंसान बनने की कोशिश करें और मेरे तीन बच्चों के पिता बनें. अगर आप हमसे प्यार नहीं कर सकते, तो कम से कम हमें परेशान और प्रताड़ित करना तो बंद कर दें.’ कुमार सानू और रीता भट्टाचार्य साल 1994 में अलग हो गए थे. उनके तीन बेटे हैं.इस हफ्ते की शुरुआत में कुमार सानू ने बॉम्बे हाई कोर्ट में रीता के खिलाफ मानहानि का केस दर्ज कराया है. सिंगर का कहना है कि रीता ने हाल ही में जो इंटरव्यू दिए हैं और सोशल मीडिया पर जो बातें कही हैं, उससे उनकी छवि धूमिल हुई है. विरल भयानी और फिल्म विंडो को दिए इंटरव्यू में रीता ने आरोप लगाया था कि सानू ने उनकी प्रेग्नेंसी के दौरान उनके साथ बहुत बुरा बर्ताव किया था, उन्हें ढंग से खाना तक नहीं देते थे और इलाज के लिए भी मना कर दिया था. कुमार सानू की लीगल टीम ने जवाब देते हुए इन आरोपों को पूरी तरह झूठा और छवि खराब करने वाला बताया.

Advertisements
https://bashisthaonline.in
Advertisements
Advertisements

Thanks for your Feedback!

You may have missed