बंगलूरू हवाई अड्डे पर कोरियाई महिला से छेड़छाड़,

0
Advertisements
Advertisements

बंगलूरू : बंगलूरू के केम्पेगौड़ा हवाई अड्डे से एअर इंडिया एयरलाइंस के ग्राउंड स्टाफ को दक्षिण कोरियाई महिला से छेड़छाड़ के आरोप में गिरफ्तार किया गया है। दक्षिण कोरिया की 32 वर्षीय व्यवसायी महिला ने आरोपी पर यौन शोषण के आरोप लगाए थे। महिला ने अपनी शिकायत में बताया कि आरोपी ने उसे तलाशी के नाम पर गलत तरीके से छुआ और गले लगाया। पुलिस में दर्ज कराई गई शिकायत के अनुसार, यह घटना 19 जनवरी की है। पीड़ित महिला ने अपनी इमिग्रेशन प्रक्रिया पूरी कर ली थी, तभी आरोपी कर्मचारी ने उसे रोका। आरोपी की पहचान अफ़ान अहमद के रूप में हुई है। आरोपी ने महिला से दावा किया कि उसके चेक-इन बैगेज (सामान) से ‘बीप’ की आवाज आ रही है और उसके सामान की गहन जांच की आवश्यकता है।FIR के अनुसार, अहमद ने टूरिस्ट से कहा कि उसके चेक-इन बैगेज में से बीप की आवाज़ आ रही है। उसने दावा किया कि काउंटर पर डिटेल में जांच करने से उसकी फ्लाइट में देरी होगी और इसके बजाय पर्सनल चेक करने का सुझाव दिया। इसके बाद उसने कथित तौर पर महिला को एक वॉशरूम के पास ले गया, जहाँ उसने बार-बार उसके सीने और प्राइवेट पार्ट्स को छुआ, उसके सीने को दबाया, और बाद में उसकी मर्ज़ी के बिना उसे पीछे से गले लगाया।एफआईआर के मुताबिक, अफ़ान अहमद ने महिला पर्यटक को डराते हुए कहा कि यदि उसके सामान की काउंटर पर विस्तृत जांच की गई, तो इसमें बहुत समय लगेगा और उसकी फ्लाइट छूट सकती है। मदद के बहाने आरोपी ने सुझाव दिया कि वह सामान की जगह उसकी ‘व्यक्तिगत जांच’ (Personal Check) कर लेगा ताकि उसे जल्दी जाने दिया जा सके।इसी झांसे में लेकर आरोपी ने टिकट और सामान की जांच करने के बहाने महिला के साथ कथित तौर पर यौन छेड़छाड़ की। जब उसने विरोध किया, तो उसने कथित तौर पर कहा, “ठीक है, धन्यवाद,” और चला गया। इस घटना से हैरान होकर महिला ने तुरंत एयरपोर्ट सिक्योरिटी में शिकायत दर्ज कराई। उसकी रिपोर्ट पर कार्रवाई करते हुए, अधिकारियों ने अहमद को हिरासत में ले लिया और उसे पुलिस को सौंप दिया। FIR के आधार पर, पुलिस ने आरोपी के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया है और औपचारिक जांच शुरू कर दी है।

Advertisements
https://bashisthaonline.in
Advertisements
Advertisements

Thanks for your Feedback!

You may have missed