कोल्हान आयुक्त रवि रंजन कुमार ने नवनिर्वाचित मेयर संजय सरदार और सभी 35 वार्डों के पार्षदों को पद एवं गोपनीयता की शपथ दिलाई

0
Advertisements
Advertisements

सरायकेला  : सरायकेला समाहरणालय सभागार में सोमवार को निर्धारित समयानुसार आदित्यपुर नगर निगम के नवनिर्वाचित बोर्ड का औपचारिक गठन कराया गया. कोल्हान आयुक्त रवि रंजन कुमार ने नवनिर्वाचित मेयर संजय सरदार और सभी 35 वार्डों के पार्षदों को पद एवं गोपनीयता की शपथ दिलाई. इस अवसर पर एसडीओ अभिनव प्रकाश और एडीसी जयवर्धन कुमार समेत कई वरीय प्रशासनिक अधिकारी उपस्थित रहे. समारोह में एसडीओ अभिनव प्रकाश, एडीसी जयवर्धन कुमार सहित कई प्रशासनिक अधिकारी मौजूद रहे. शपथ लेने वालों में वार्ड संख्या 1 से वनमाली दास, वार्ड 2 से सुप्रिया महतो, वार्ड 3 से पिंकी चौधरी, वार्ड 4 से शुभम कुमार पांडेय, वार्ड 5 से विनिता कुमारी, वार्ड 6 से धनंजय गुप्ता, वार्ड 7 से परितोष बेज, वार्ड 8 से मोना बेसरा, वार्ड 9 से दुर्गाचरण बेसरा, वार्ड 10 से शंकर सरदार, वार्ड 11 से मंजू देवी, वार्ड 12 से मोतीलाल बिसोई, वार्ड 13 से शांतनु घोष, वार्ड 14 से सुनीता बेरा, वार्ड 15 से नथुनी सिंह, वार्ड 16 से राजरानी महतो, वार्ड 17 से नीतू शर्मा, वार्ड 18 से अंकुर सिंह, वार्ड 19 से ब्रजेश कुमार सिंह, वार्ड 20 से प्रभावती देवी, वार्ड 21 से नाज्याना सब्बा व विनिता देवी, वार्ड 22 से अंजू सिंह, वार्ड 23 से अवधेश सिंह, वार्ड 24 से रामप्रसाद मुखी, वार्ड 25 से उत्तरा प्रधान, वार्ड 26 से कुमारी वेदना गोप, वार्ड 27 से रिंकी कुमारी, वार्ड 28 से अमृता श्रीवास्तव, वार्ड 29 से अर्चना सिंह, वार्ड 30 से सुधीर चौधरी, वार्ड 31 से रिंकु राय, वार्ड 32 से मालती देवी, वार्ड 33 से श्याम हाईबुरू, वार्ड 34 से रीता देवी और वार्ड 35 से संगीता सामाड शामिल हैं। शपथ ग्रहण समारोह के बाद नगर निगम में डिप्टी मेयर के चुनाव की प्रक्रिया को लेकर भी तैयारी शुरू कर दी गई है. पार्षदों के बीच डिप्टी मेयर पद को लेकर राजनीतिक सरगर्मी तेज हो गई है. प्रशासन की ओर से चुनाव की औपचारिक प्रक्रिया जल्द पूरी कराए जाने की संभावना जताई जा रही है.

Advertisements
https://bashisthaonline.in
Advertisements
Advertisements

Thanks for your Feedback!

You may have missed