शहर पहुंचे राष्ट्रीय स्वाभिमान आंदोलन के संस्थापक संरक्षक के एन गोविंदाचार्य

0
Advertisements
Advertisements

जमशेदपुर:  राष्ट्र चिंतक भाजपा के पूर्व राष्ट्रीय महामंत्री एवम् राष्ट्रीय स्वाभिमान आंदोलन के संस्थापक संरक्षक के एन गोविंदाचार्य एवं राष्ट्रीय स्वाभिमान आंदोलन के राष्ट्रीय कार्यकारी संयोजक सुरेंद्र सिंह बिष्ट के नगर में एक सामाजिक कार्यक्रम में भाग लेने पहुंचने पर राष्ट्रीय स्वाभिमान आंदोलन के पूर्व प्रदेश अध्यक्ष सह राष्ट्रीय कार्यकारिणी के सदस्य डी डी त्रिपाठी के नेतृत्व में उनका भव्य स्वागत किया गया।इस अवसर पर वरिष्ठ वकील मुरली धर केडिया ,उपेंद्र चतरथ , सांवर लाल शर्मा ,डॉक्टर संजय श्रीवास्तव,रविशंकर तिवारी ,नवीन मिश्रा आदि विशेष रूप से उपस्थित रहे।

Advertisements
https://bashisthaonline.in
Advertisements

डीडी त्रिपाठी ने बताया की इस आगमन के पीछे 11 अक्टूबर 2022 से आरंभ होने वाले गंगा संवाद यात्रा की सफलता एवं उसमे सम्मिलित होने के विषय पर चर्चा करना भी सम्मिलित था । जिसके लिए गोविंद जी का मार्गदर्शन प्राप्त हुआ । ज्ञात हो की दो चरणों में चलने वाले इस यात्रा में झाड़खंड़ प्रदेश की भी सहभागिता होगी ।अविरल गंगा ,निर्मल गंगा ,स्वच्छ गंगा के साथ ही गंगा के सांस्कृतिक एवं आर्थिक महत्वों पर विचार गोष्ठी एवं विचारों के संकलन का कार्य इस संवाद यात्रा के माध्यम से होगा। भारत की जीवन रेखा गंगा सदियों से रही हैं।

त्रिपाठी ने बताया की 40 दिनों तक चलने वाली गंगा संवाद यात्रा का उद्देश्य गंगा को संरक्षित करने की दिशा में कार्य करने की संस्कृति का विकास लोगों की मनोभावना में सुनिश्चित करना हैं। ये सम्पूर्ण यात्रा महान चिंतक के एन गोविंदाचार्य जी के नेतृत्व में संपन्न होने जा रहा हैं जिसमे हजारों लोगों एवं विभिन्न स्वयं सेवी संस्थानों एवं संगठनों की भी प्रत्यक्ष भागीदारी होगी।

Advertisements

Thanks for your Feedback!

You may have missed