Advertisements
Advertisements

मेरठ : दो दिन पहले यूपी के मेरठ खेत जा रही दलित महिला की हत्या के बाद उसकी बेटी के अपहरण मामले में पुलिस को बड़ी सफलता मिली है। पुलिस ने अपहरणकर्ताओं के चंगुल से किडनैप हुई युवती को बरामद कर लिया है। साथ ही दलित महिला के हत्यारोपी को भी गिरफ्तार किया गया है। युवती की बरामद और हत्यारोपी की गिरफ्तारी के लिए 200 पुलिसकर्मिों की टीमों को लगाया गया था। जगह-जगह पुलिस दोनों की तलाश कर रही थी। शनिवार को पुलिस ने उत्तराखंड से हत्यारोपी को गिरफ्तार कर लिया और युवती को भी बरामद कर लिया है। पुलिस दोनों को अब मेरठ ला रही है।एसएसपी मेरठ डॉ.विपिन ताडा ने बताया कि, हत्यारोपी को गिरफ्तार कर लिया गया है। मेरठ और सहारनपुर को यह कामयाबी मिली है। उन्होंने बताया कि घटना को गंभीरता से देखते हुए पुलिस ने मुकदमा दर्ज किया था। अभियुक्त की गिरफ्तारी और युवती की बरामदगी के लिए 10 से अधिक टीमों को लगाया गया था। युवती की बरामदगी और हत्यारोपी की गिरफ्तारी के लिए इलेक्ट्रॉनिक सर्विलांस लगाए गए थे, इसके अलावा मैनुअल मुखबिरी भी हो रही थी। युवती और हत्यारोपी तक पहुंचने के बाद परिजनों और पड़ोसियों से भी पूछताछ की गई थी। मेरठ पुलिस को यहीं से दोनों का सुराग मिला था। उन्होंने बताया, युवती और हत्यारोपी को मेरठ लाया जा रहा था। उनसे पूछताछ के बाद ही आगे की कार्रवाई होगी। उन्होंने माहौल खराब करने वालों को भी चेताया। एसएसपी ने कहा, गांव का माहौल न खराब किया जाए। किसी भी व्यक्ति को शांति व्यवस्था खराब करने की अनुमति नहीं दी जाएगी। अगर को इस तरह की हरकत करता है तो उसके खिलाफ कार्रवाई की जाएगी।मेरठ जिले के कपसाड़ निवासी दलित महिला सुनीता अपनी बेटी रूबी के साथ गुरुवार (8 जनवरी 2026) को खेत में गई थी. जहां राजपूत समाज के दबंग सुनील और पारस सोम हथियारों के बल पर युवती का अपहरण कर लिया था. विरोध करने आई मां पर हमला कर घायल कर दिया था, जहां इलाज के दौरान महिला सुनीता की अस्पताल में मौत हो गई थी. इस घटना को लेकर राजनीति भी खूब हुई है, तमाम दल के नेताओं ने कानून व्यवस्था को लेकर प्रदेश सरकार को घेरने का काम किया. फिलहाल, पुलिस ने इस मामले में आरोपी युवक को गिरफ्तार कर लिया है.

Advertisements
https://bashisthaonline.in
Advertisements
Advertisements

Thanks for your Feedback!

You may have missed