पीएम मॉल से अपहरण कर घाघाडीह मैदान में मारपीट के बाद किया मुंडन

0
Advertisements
Advertisements

जमशेदपुर : शहर के पीएम मॉल से अपने साथी जुगसलाई गरीब नवाज कॉलोनी का रहने वाला मो. साहिल का अपहरण 26 मई की रात करने के बाद उसका दोस्त रवि यादव उसकी मुंह दबाकर घाघीडीह जेल के पीछे लेकर गया था. यहां पर उसकी बुरी तरह से पिटाई करने के बाद उससे रंगदारी मांगी गई और उसका सिर भी मुड़वा दिया. इसके बाद रवि और उसका दूसरा साथी वहां से फरार हो गया.

Advertisements
https://bashisthaonline.in
Advertisements

आखिर क्या था मामला

पूरी घटना के बारे में बताया जा रहा है कि मॉल में ही किसी लड़की को लेकर साहिल और रवि यादव का विवाद हुआ था. विवाद के बाद मामला प्रबंधन तक पहुंचा था. इसके बाद रवि को खूब फटकार भी मिली थी. इससे रवि खुद को बेइज्जत महसूस कर रहा था. इसी का बदला लेने की ताक में रवि था और मौका मिलते ही साहिल का मॉल से अपहरण कर लिया. अब पुलिस ने आरोपी रवि को गिरफ्तार कर आज जेल भेज दिया है.

Advertisements
See also  गोवंश तस्करी पर विश्व हिंदू परिषद की बैठक में चिंता प्रकट की गई, वक्ताओं ने कहा कि वर्तमान शासन और प्रशासन इसे रोकने में पूरी तरह विफल

Thanks for your Feedback!

You may have missed