खतरे के निशान से ऊपर बह रही खरकाई नदी, 23 सेंटीमीटर की बढ़ोतरी के साथ प्रशासन अलर्ट मोड में


जमशेदपुर:- जमशेदपुर में बाढ़ की आशंका को लेकर चिंता बढ़ गई है क्योंकि आज सुबह 8:00 बजे जारी जल संसाधन विभाग की रिपोर्ट के अनुसार खरकाई नदी आदित्यपुर पुल के पास अपने खतरे के निशान 139.85 मीटर को पार कर गई है और वर्तमान में इसका जलस्तर 139.85 मीटर रिकॉर्ड किया गया है, जो कि स्थिर न होकर राइजिंग स्थिति में है, यानी पानी का स्तर अभी और बढ़ रहा है, फ्लड कंट्रोल सेल ने चेतावनी दी है कि खरकाई नदी खतरे के स्तर से 23 सेंटीमीटर ऊपर बह रही है। प्रशासन ने स्थिति की गंभीरता को देखते हुए निगरानी बढ़ा दी है और आसपास के निचले क्षेत्रों जैसे बागबेड़ा, शास्त्रीनगर, आदित्यपुर, कीताडीह और परसूडीह में सतर्कता जारी कर दी गई है, वहीं नदी के आसपास रहने वाले लोगों से अपील की गई है कि वे सतर्क रहें, अफवाहों पर ध्यान न दें और किसी भी आपात स्थिति में प्रशासन के हेल्पलाइन नंबरों पर संपर्क करें, खरकाई के अलावा गंजिया बैराज में भी जलस्तर बढ़ रहा है और 15 गेट खोले जा चुके हैं जिससे स्थिति और गंभीर हो सकती है, फ्लड कंट्रोल टीम और जिला प्रशासन पूरी तरह अलर्ट है तथा लगातार रिपोर्ट मॉनिटर की जा रही है।




