KBC 17 के स्वतंत्रता दिवस स्पेशल एपिसोड में महिला सैन्य अधिकारी, ऑपरेशन सिंदूर पर चर्चा से मचा विवाद

0
Advertisements
Advertisements

मुंबई:- कौन बनेगा करोड़पति के 17वें सीजन (KBC 17) के स्वतंत्रता दिवस विशेष एपिसोड में देश की तीन वीरांगना महिला सैन्य अधिकारी — कर्नल सोफिया कुरैशी, विंग कमांडर व्योमिका सिंह और कमांडर प्रेरणा देवस्थली — हॉट सीट पर नज़र आएंगी। इस एपिसोड का टीज़र रिलीज हो चुका है, जिसमें शो के होस्ट अमिताभ बच्चन तीनों का गर्मजोशी से स्वागत करते दिख रहे हैं।

Advertisements
https://bashisthaonline.in
Advertisements

एपिसोड में 22 अप्रैल को पहलगाम में हुए आतंकी हमले के बाद भारत द्वारा पाकिस्तान अधिकृत कश्मीर (PoK) में आतंकवादी ठिकानों पर किए गए ऑपरेशन सिंदूर के अहम क्षणों को याद किया जाएगा। टीज़र में कर्नल सोफिया कुरैशी कहती हुई दिखाई देती हैं — “पाकिस्तान ये करता चला आ रहा है, तो जवाब देना बनता था सर… इसीलिए ऑपरेशन सिंदूर की योजना बनाई गई।”

हालांकि, इस एपिसोड की घोषणा के बाद विवाद खड़ा हो गया है। सोशल मीडिया पर कई यूज़र्स ने इसे एक राजनीतिक पीआर स्टंट बताया है। कांग्रेस और शिवसेना (यूबीटी) ने भी इसे लेकर सरकार पर निशाना साधा है। केरल कांग्रेस ने एक्स (पूर्व ट्विटर) पर पोस्ट करते हुए लिखा कि किसी गंभीर राष्ट्र में सैन्य अधिकारी वर्दी में निजी मनोरंजन शो में सैन्य अभियान की योजना समझाते नहीं दिखाई देते, लेकिन यह नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में ‘नए भारत’ की हकीकत है।

शिवसेना (यूबीटी) की नेता प्रियंका चतुर्वेदी ने भी सवाल उठाते हुए लिखा कि ऑपरेशन सिंदूर का चेहरा बनी वीर वर्दीधारी महिलाओं को ऐसे निजी शो में बुलाना और चैनल का भारत-पाकिस्तान क्रिकेट मैचों से मुनाफा कमाना, एक सोची-समझी रणनीति का हिस्सा है।

See also  राज्यसभा चुनाव 2026: महाविकास आघाड़ी ने शरद पवार पर लगाया दांव, कांग्रेस-यूबीटी ने दिया पूरा समर्थन

सोशल मीडिया पर कई यूज़र्स का कहना है कि सेवा में रहते हुए किसी सैन्य अधिकारी को इस तरह राष्ट्रीय टीवी शो में बुलाना और अभियान की चर्चा कराना सेना की पेशेवर छवि को राजनीतिक रंग देता है। एक यूज़र ने लिखा — “हमारी सेना पवित्र थी, राजनीति से ऊपर और पीआर से परे। आज इसे भी राजनीतिक हथियार बना दिया गया है।”

स्वतंत्रता दिवस पर प्रसारित होने वाले इस विशेष एपिसोड को लेकर उत्सुकता और विवाद, दोनों चरम पर हैं। दर्शक जहां अपनी वीर बेटियों की बहादुरी की कहानियां सुनने को उत्साहित हैं, वहीं राजनीतिक गलियारों में इस पर गहमागहमी थमने का नाम नहीं ले रही है।

Advertisements

Thanks for your Feedback!

You may have missed