कपाली: पुलिस ने दो खोखा और एक मैगजीन किया बरामद, तफ्तीश जारी

0
Advertisements
Advertisements

चांडिल। कपाली ओपी क्षेत्र के डांगरडीह के पास शुक्रवार को पुलिस ने दो खोखा और एक मैगजीन बरामद किया है। जिसके बाद इलाके में सनसनी फैल गई है। वैसे पुलिस मामले को संदिग्ध मानकर जांच शुरू कर दी है। ग्रामीण मुबारक अंसारी ने बताया कि शुक्रवार को वह जुम्मे की नमाज के बाद अपने घर के कुछ दूरी पर कुछ लोगों के साथ बैठे हुए थे तभी वहां एक बाइक आकर रुका जिसमें दो युवक सवार थे। दोनों युवकों ने मुंह को रुमाल से ढके हुए था। युवकों ने बाइक को रोका तथा फायरिंग कर दी। हालांकि गोली दीवार में जा टकराई। घटना की जानकारी मिलने के बाद ओपी प्रभारी सोनू कुमार घटनास्थल पहुंचे तथा मामले की छानबीन की। हालांकि पुलिस को दीवार पर गोली चलने जैसे कोई निशान नहीं मिले हैं और न ही आसपास के लोगों ने गोली चलने की पुष्टि की। ओपी प्रभारी सोनू कुमार ने बताया कि पुलिस ने दो धोखा का एक मैगजीन बरामद की है। लेकिन मामला पूरी तरह से संदिग्ध लग रहा है।जांच के दौरान गोली चलने जैसी कोई घटना नहीं हुई है। पुलिस कुछ लोगों से पूछताछ की लेकिन सबों का बयान अलग-अलग बताया गया है। इसके बावजूद पुलिस सभी बिंदुओं पर तफ्तीश कर रही है।

Advertisements
https://bashisthaonline.in
Advertisements

 

 

Advertisements
See also  15 अधिकारियों को मिली बड़ी जिम्मेदारी, राज्य सेवा से बने नए IAS

Thanks for your Feedback!

You may have missed