परसुडीह के गदड़ा में जमीन विवाद में कान्वाई चालक की हत्या, पुलिस पर सुध नहीं लेने का आरोप

0
Advertisements
Advertisements

जमशेदपुर । शहर के ही परसुडीह थाना क्षेत्र के गदड़ा में कान्वाई चालक की जमीन विवाद को लेकर पीट-पीट कर हत्या करने का एक सनसनीखेज मामला सामने आया है. कान्वाई चालक संजीव श्रीवास्तव (54) की उनके पड़ोसियों ने ही घर के सामने पीट-पीट कर हत्या कर दी है. मामले में सबसे खास बात यह है कि घटना के बाद जब परिवार के लोग शिकायत लेकर थाने पर पहुंचे थे तब पुलिस ने यह कहकर पूरे मामले को अनसुना कर दिया कि शराब पीकर झगड़ा किया होगा. संजीव की मौत टाटा मोटर्स अस्पताल में ईलाज के दौरान आज सुबह ही हो गई. घटना के बाद से परिवार के लोगों में पुलिस के प्रति काफी आक्रोश है. संजीव की बेटी पिंकी का कहना है कि घटना के समय संतोष, आनंद, रोहित, आयुष, आयुष का मौसा व अन्य शामिल है. सोमवार की रात साढ़े 8 बजे संजीव श्रीवास्तव अपने घ के ठीक सामने में ही खड़े थे. तभी आरोपियों ने पहले तो गाली-गलौज किया उसके बाद उन्हें लात-घूसे से मारा. अंत में घसीट-घसीट कर उनकी खूब पिटाई की गई. इसके बाद उनकी हालत बिगड़ गई थी.

Advertisements
https://bashisthaonline.in
Advertisements

भुक्तभोगी परिवार के लोग जब वह थाने पर घटना की शिकायत लेकर गई थी तब उसके पहले से ही आरोपी वहां पर बैठे हुए थे. उनके पिता के खिलाफ आरोपियों ने छेड़खानी करने का आरोप लगाते हुए शिकायत की थी. जब पिंकी ने आवेदन देना चाहा तब पुलिस ने यह कहकर मामले को टाल दिया कि शराब पीकर झगड़ा किया होगा. पिंकी ने बताया कि आरोपी उनकी जमीन और मकान को हड़पने के लिए पापा के साथ बार-बार मारपीट करते थे. इसके पहले भी मारपीट की शिकायत की थी, लेकिन पुलिस ने आरोपियों के खिलाफ कभी भी कार्रवाई नहीं की.

Advertisements

Thanks for your Feedback!

You may have missed