कल्याण सिंह को काले ने दी श्रद्धांजलि ,अप्रतिम संगठनकर्ता के रूप में उनकी सेवाओं को सदैव याद किया जाएगा-काले

Advertisements
Advertisements

कल्याण सिंह के निधन से भारतीय राजनीति में कमी को न भरा जा सकने वाला बड़ा शून्य पैदा हो गया है-धनुर्धर त्रिपाठी

Advertisements
https://bashisthaonline.in
Advertisements

जमशेदपुर (संवाददाता ):-उत्तर प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री कल्याण सिंह के निधन पर झारखंड भाजपा के पूर्व प्रदेश प्रवक्ता अमरप्रीत सिंह काले ने शोक व्यक्त किया एवं दो मिनट का मौन रखा इस मौके पर अमरप्रीत सिंह काले ने कल्याण सिंह के निधन पर शोक जताते हुए इसे राष्ट्र के लिए अपूर्णीय क्षति बताया साथ ही उन्होंने कहा कि भारतीय राजनीति में शुचिता, पारदर्शिता व जनसेवा के पर्याय, अप्रतिम संगठनकर्ता के रूप में उनकी सेवाओं को सदैव याद किया जाएगा। मौके पर राजीव कुमार ने कहा कि आने वाली पीढ़ियां कल्याण सिंह के सांस्कृतिक पुनरुत्थान को लेकर दिए गए योगदान के प्रति सदैव कृतज्ञ रहेंगी। उन्होंने किसानों, युवाओं और महिलाओं के सशक्तीकरण के लिए अनगिनत काम व प्रयास किए। धनुर्धर त्रिपाठी ने कहा कि कल्याण सिंह ने समाज के गरीब, कमजोर, शोषित और वंचित वर्ग के लिए जीवन पर्यंत संघर्ष किया। उन्होंने कहा कि राजनीतिज्ञ के रूप में उनकी उपलब्धियां सभी के लिए प्रेरणादायी है। कल्याण सिंह के निधन से भारतीय राजनीति में कमी को न भरा जा सकने वाला बड़ा शून्य पैदा हो गया है।इस मौके पर सम्पूर्ण मानवता कल्याण संघ के अध्यक्ष डॉ संजय गिरी, राघवेन्द्र शर्मा, विपिन शुक्ला,पी एन पांडे, वरुण कुमार, राजू मारवाह, संदीप सिंह पप्पू, उपेन्द्र कुमार, महेश मिश्रा,अमर सिंह, दीपक सिंह,सुमन कुमार,धीरज चौधरी, संदीप कुमार,दीपक, सुभम लाल, सरबजीत सिंह टोबी, विकाश गुप्ता,सूरज चौबे, राज सिंह, मन्नू ढोके, अमित पाठक, नीरज दुबे,संजय मुखी,मनोज मुखी,राहुल पाल, भोला दास,सागर,सुभाष, राकेश,प्रसनजीत, कार्तिक जुमानी,रंजीत सोनी,आकाश,मनीष प्रसाद, अनुज मिश्रा एवं अन्य मुख्य रूप से मौजूद थे ।

Advertisements

You may have missed