केंद्रीय बजट 2026 को जुएल ओराम ने बताया “रिफॉर्म एक्सप्रेस”, जमशेदपुर को मिलेगा बड़ा लाभ

0
Advertisements
Advertisements

जमशेदपुर: केंद्रीय जनजातीय मामलों के मंत्री जुएल ओराम ने केंद्रीय बजट 2026 को “रिफॉर्म एक्सप्रेस” करार देते हुए कहा है कि यह बजट बिना किसी भ्रम और लोकलुभावन वादों के ठोस आर्थिक सुधारों और सतत विकास की स्पष्ट दिशा तय करता है। उन्होंने कहा कि वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण द्वारा प्रस्तुत बजट ईज ऑफ लिविंग, ईज ऑफ डूइंग बिजनेस, रोजगार सृजन और उत्पादन वृद्धि पर केंद्रित है।

Advertisements
https://bashisthaonline.in
Advertisements

शनिवार को जमशेदपुर के बिष्टुपुर स्थित एक होटल में आयोजित प्रेस वार्ता को संबोधित करते हुए जुएल ओराम ने कहा कि देश के लगभग 150 शहरों में केंद्रीय मंत्री और वरिष्ठ नेता बजट की जानकारी दे रहे हैं। उन्होंने जमशेदपुर आने का अवसर मिलने पर प्रसन्नता व्यक्त की। इस अवसर पर विद्युत वरण महतो, पूर्णिमा साहू, भाजपा जमशेदपुर महानगर अध्यक्ष संजीव सिन्हा सहित पार्टी के अन्य पदाधिकारी भी मौजूद रहे।

केंद्रीय मंत्री ने जमशेदपुर और राउरकेला के ऐतिहासिक व औद्योगिक संबंधों का उल्लेख करते हुए कहा कि यह क्षेत्र देश की मैन्युफैक्चरिंग ग्रोथ में महत्वपूर्ण भूमिका निभाता है। उन्होंने कहा कि बजट का उद्देश्य आर्थिक स्थिरता बनाए रखते हुए निरंतर विकास सुनिश्चित करना है, ताकि देश किसी भी संभावित आर्थिक मंदी से सुरक्षित रह सके।

जुएल ओराम ने बताया कि बजट में युवा शक्ति, महिला शक्ति, गरीब, वंचित और जनजातीय समाज के सशक्तिकरण पर विशेष ध्यान दिया गया है। सेमीकंडक्टर सेक्टर को गेम चेंजर मानते हुए इसके निर्माण के लिए अगले पांच वर्षों में 40 हजार करोड़ रुपये तथा बायो-फार्मा और मेडिसिन सेक्टर में 10 हजार करोड़ रुपये के निवेश का प्रावधान किया गया है। इससे रक्षा, तकनीक और स्वास्थ्य क्षेत्र को मजबूती मिलेगी।

See also  सेंट्रल पब्लिक स्कूल के विद्यार्थियों ने इंस्टीट्यूट ऑफ फिजिक्स, भुवनेश्वर में राष्ट्रीय विज्ञान दिवस मनाया

उन्होंने कहा कि जमशेदपुर जैसे औद्योगिक क्षेत्रों को इस बजट से विशेष लाभ होगा। मैन्युफैक्चरिंग सेक्टर, एमएसएमई ग्रोथ फंड, माइक्रो एंटरप्राइज, टेक्सटाइल और मिनरल प्रोसेसिंग को बढ़ावा देने के लिए हजारों करोड़ रुपये का प्रावधान किया गया है। साथ ही छोटे शहरों में ट्रैफिक, बिजली, इंटरनेट और शहरी सुविधाओं के सुदृढ़ीकरण पर भी फोकस किया गया है।

केंद्रीय मंत्री ने बताया कि पिछले 12 वर्षों में झारखंड को 4.18 लाख करोड़ रुपये से अधिक की वित्तीय सहायता दी गई है। वर्ष 2025-26 में टैक्स डिवोल्यूशन 51,236 करोड़ रुपये, ग्रांट 17,057 करोड़ रुपये और रेलवे बजट 17,600 करोड़ रुपये से अधिक रहा। इस दौरान राज्य को वंदे भारत ट्रेनें, अमृत भारत स्टेशन, राष्ट्रीय राजमार्ग, ग्रीनफील्ड कॉरिडोर, एयरपोर्ट, मेडिकल कॉलेज और केंद्रीय विद्यालय जैसी कई महत्वपूर्ण सौगातें मिली हैं।

उन्होंने कहा कि पीएम जनमन और धरती आबा जनजातीय ग्राम उत्कर्ष योजना पर 79 हजार करोड़ रुपये खर्च किए जाएंगे, जिससे झारखंड के हजारों गांवों को लाभ मिलेगा। इसके अलावा जनधन खाते, आयुष्मान कार्ड, उज्ज्वला कनेक्शन, नल से जल योजना और पीएम गरीब कल्याण अन्न योजना से करोड़ों लोग लाभान्वित हुए हैं।

वहीं, सांसद विद्युत वरण महतो ने कहा कि केंद्रीय बजट 2026-27 विकसित भारत के संकल्प को मजबूत करने वाला है और इससे झारखंड में उद्योग, इंफ्रास्ट्रक्चर, रोजगार और सामाजिक सशक्तिकरण को नई दिशा मिलेगी। जमशेदपुर पूर्वी की विधायक पूर्णिमा साहू ने कहा कि यह बजट महिला सशक्तिकरण और आत्मनिर्भरता को केंद्र में रखता है, जिससे महिलाओं और छात्राओं के लिए नए अवसर और सुरक्षित वातावरण सुनिश्चित होगा।

Advertisements

Thanks for your Feedback!

You may have missed