राष्ट्रपति दौरे के मद्देनज़र 29 को बंद रहेगा जेआरडी टाटा स्पोर्ट्स कॉम्प्लेक्स

0
Advertisements
Advertisements

जमशेदपुर:- जमशेदपुर में राष्ट्रपति के प्रस्तावित दौरे को लेकर सुरक्षा और प्रशासनिक तैयारियों के तहत 29 दिसंबर को जेआरडी टाटा स्पोर्ट्स कॉम्प्लेक्स में सभी खेलकूद एवं संबंधित गतिविधियाँ स्थगित रहेंगी। प्रबंधन की ओर से जारी सूचना के अनुसार इस दिन खिलाड़ियों और आम नागरिकों के लिए परिसर पूरी तरह बंद रहेगा।

Advertisements
https://bashisthaonline.in
Advertisements

इधर, आर्चरी ग्राउंड को माननीय मुख्यमंत्री के दौरे के दौरान अस्थायी हेलिपैड के रूप में उपयोग में लाया जा रहा है, जिसे लेकर आवश्यक प्रबंध किए जा रहे हैं। प्रशासन ने खिलाड़ियों और खेल प्रेमियों से अनुरोध किया है कि वे अपनी गतिविधियों की योजना उसी अनुरूप बनाएं।

बता दें कि 29 दिसंबर के बाद जेआरडी टाटा स्पोर्ट्स कॉम्प्लेक्स में सामान्य गतिविधियाँ फिर से शुरू कर दी जाएंगी।

Advertisements
See also  JMF के जरिए शूटिंग पर जाने की बात कहकर घर से निकली युवती लापता, परिवार ने पुलिस से लगाई मदद की गुहार

Thanks for your Feedback!

You may have missed